दंतेवाड़ा में पांच नक्सली गिरफ्तार

Shri Mi
1 Min Read

दंतेवाड़ा-दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, इनमें से एक नक्सली पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित है।मिली जानकारी अनुसार अरनपुर इलाके से मिलिशिया कमांडर पदाम माड़ा को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। इस पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित है। इस नक्सली पर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे मामले दर्ज हैं। गीदम थाना क्षेत्र से मंगूराम भोगामी को धर दबोचा गया। कुआकोंडा से तीन नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जनमिलिशिया सदस्य बामन सोढी और हिड़मा माड़वी को गिरफ्तार किया है। रेकी करने, सड़क खोदने जैसे आरोप इन नक्सलियों पर दर्ज हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close