गुण्डा बदमाशों की सूची में पांच नए नाम शामिल..अब तक कुल 53 नाम दर्ज..इस बदमाश पर,पुलिस की तिरछी नजर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—जिले में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले पांच चेहरों का नाम पुलिस कप्तान के आदेश के बाद गुण्डा सूची में दर्ज किया गया है। पांच नए चेहरों के साथ गुण्डा सूची में अब कुल 53 नाम हो गए हैं। शामिल नए चेहरों में तीन सीपत थाना क्षेत्र से और दो नाम कोटा थाना के गुण्डा बदमाशों का है।
 
                  जिले के गुण्डा बदमाशों की गतिविधियों पर निगाह रखने और अपराध पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देश पर पांच बदमाशों का नाम गुण्डासूची में दर्ज किया गया है। बताते चलें कि पुलिस कप्तान के आदेश पर लगातार अपराधिक गतिविधियों में शामिल सीपत और कोटा थाना क्षेत्र के पांच बदमाशों को सूची में जोड़ा गया है। सूची में शामिल करने से पहले पांचों की अपराधिक गतिविधियों की जानकारी को एकत्रित किया गया।
 
           थाना सीपत में एजाज खान पिता अमीन खान निवासी खम्हरिया, विनोद साहू पिता बहादुर साहू निवासी मड़ई और शुभम साहू पिता विनोद कुमार साहू का गुण्डा सूची में दर्ज किया गया। इसी तरह थाना कोटा में कुनाकु वर्मा उर्फ नानू पिता  लेखराम वर्मा निवासी गनियारी, राशिद खान पिता शकील खान निवासी स्टेशन के पास का नाम गुण्डा सूची में दर्ज किया गया। 
 
                       पुलिस कप्तान कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार साल 2022 में अब तक जिले में कुल 53 गुण्डा बदमाशों को सूचीबद्ध किया गया है।
 
                जानकारी के अनुसार थाना पचपेड़ी पुलिस की जलसो निवासी लिंकू उर्फ रिंकू मधुकर पिता कपिल मधुकर पर लगातार नजर है। साल 2022 में अब तक कुल 11 नये बदमाशों की निगरानी खोली गई है।
TAGGED: , ,
close