4 आरोपियों से 5 मोटरसायकल बरामद..रायपुर समेत कई जिलो में दिया चोरी को अंजाम..बिजली का सारा सामान बरामद..सभी को न्यायिक रिमाण्ड

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- हिर्री पुलिस ने समूह बनाकर मोटरसायकल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी की 5 मोटर सायकल को अलग अलग स्थानों से बरामद किया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
               हिर्री थाना से मिली जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर को सिरगिट्टी निवासी रघुनंदन कुमार आदिले ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बिजली ठेकेदारी का काम करता है। साहू समुदायिक भवन झल्फा परिसर स्थित बिजली समान का स्टोर रूम बना है। बिजली का सामान किसी ने पार कर दिया है।
 
        प्रार्थी की शिकायत पर विवेचना कार्रवाई शुरू हुई। इसीक्रम में रात्रि गस्त के दौरान आरोपियो को संदेह के हिरासत में लिया गया। मामले को वरिष्ठ अधिकारियों से अवगत कराया गया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि समूह बनाकर रायपुर दुर्ग मिलाई,जांजगीर बलौदाबाजर, राजनांदगांव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। 
 
           पुलिस ने आरोपी कुश कुमार ने बताया कि अपने साथी रामाधार निवासी इन्द्रपुरी चकरभाठा के साथ मिलकर ग्राम झल्फा से बिजली सामन की चोरी किया है। पुलिस ने आरोपी कुश कुमार के कब्जे से डिडनेन राड 13 नग, सस्पेशन 100 नग एवं सीबीजेड मोटर सायकल, रामाधार ध्रुव के कब्जे से स्टे राह 13 नग, सर्विस रिंग 14 नग को जब्त किया है।
 
           आरोपी ने जानकारी दी कि अपने अन्य साथी मनोज उर्फ समोसा और पंचराम सतनामी के साथ रायपुर दुर्ग भिलाई बलौदा बाजार जिलो में अलग अलग जगहों से मोटर सायकल चोरी किया है। पुलिस ने अपराध कबूल किए जाने केबाद आरोपियों की निशानदेही पर अलग अलग जगहों से एक्टीवा समेत पांच मोटरसायकल बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद चारो आरोपीयो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 
पकड़े गए आरोपिोयं के नाम
 
        पकड़े गए आरोपियों के नाम  कुश कुमार, रामाधार उर्फ समोसा,पंचराम है। सभी आरोपी इन्द्रपुरी थाना चकरभाठा के रहने वाले हैं।
close