खाद्य मंत्री ने कहा..देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा..110 लाख मीट्रिक टन खरीदेंगे धान..इसकी नहीं होगी किल्लत ..पढ़ें किस सवाल पर कहा..इस बार नहीं अगली बार होगी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। उन्होने कहा कि धान खरीदी को लेकर आज पूरे हिन्दुस्तान में चर्चा है। कमोबेश पूरा हिन्दुस्तान छत्तीसगढ़ मॉडल की तारीफ कर रहा है। लोग अनुशरण भी कर रहे हैं। इस बार बारदाना की कोई किल्लत नहीं होगी। केन्द्र जितना चावल ले या नहीं ले। लेकिन हमने 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का टारगेट रखा है। मंत्री ने कहा कि इस बार भी हम बहुमत से सरकार बनाएंगे। किसान खुश और जनता प्रसन्न है। 

                  अल्प प्रवास पर अपने विधानसभा क्षेत्र से रायपुर जाने के दौरान कुछ समय के लिए प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत बिलासपुर पहुंचे। विश्राम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। अमरजीत भगत ने कहा कि धान खरीदी को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार है। एक नवम्बर से किसान केन्द्र में पहुंचकर धान बेचेंगे। इस बार हमने एक लाख दस हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है।

                 सवाल जवाब के दौरान अमरजीत भगत ने बताया कि बारदाना की किल्लत नहीं होगी। हमारे पास मांग के अनुरूप पर्याप्त बारदाना है। यदि जरूरत महसूस की गयी तो हम अपने तरफ से बारदाना की व्यवस्था करेंगे। भगत ने बताया कि छत्तीसगढ़ के किसान बहुत खुश है। अब पूरे हिन्दुस्तान में छत्तीसगढ़ धान खरीदी मॉडल की चर्चा है। लोग छत्तीसगढ़ मॉडल का अनुशरण कर रहे हैं।

                                                  कितना अलग होगा इस बार का राज्योत्सव..सवाल के जवाब में खाद्य मंत्रेी ने बताया कि हर साल से इस बार राज्योत्सव कार्यक्रम आकर्षक और मनोरंजक होगा। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के आदिवासी अपनी विशेष पहचान के साथ राष्ट्रीय आदिवासी समारोह में शिरकत करेंगे। देश दुनिया के अतिथि भी शिरकत करेंगे। राज्य और देश की पहचान के साथ हिन्दुस्तान के भी आदिवासी अपनी कला और संस्कृति का राज्योत्सव में अपनी पहचान छोड़ेंगे।

           धान खरीदी में हजारों श्रमिक भी अपना योगदान देते हैं। श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार बहुत गंभीर नजर नहीं आती है। अब तक ना तो स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर कदम उठाया  गया है । और ना ही आकस्मिक दुर्घना को गंभीरता से लिया जा रहा है। सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि शायद आप समझ नही रहे हैं कि हमने धान खरीदी को लेकर कितना क्रांतिकारी फैसला किया है। आज पूरे हिन्दुस्तान में इस बात को लेकर चर्चा है। मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल की बात कहने पर मंत्री ने सवाल को टाल दिया। उन्होने बताया कि आप लोग भी छत्तीसगढ़ मॉडल को समझने का प्रयास करें। उन्होने इस बात से इंकार किया कि इस बार सरकार बनने से पहले की धान खरीदी है।  

                    बातचीत के दौरान मंत्री ने बताया कि किसानों को धान खरीदी के समय किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए शासन ने बाजार में जरूरत पड़ने पर चार क्विवंटल तक धान बेच सकता है।

                         एक सवाल के जवाब में अमरजीत भगत ने बताया कि इस बार हम फिर से सरकार बनाएंगे। कितना अंक होगा..उन्होने तत्काल बताया कि सरकार तो बहुंमत से ही बनेगी।              

close