लगातार दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने की भाषणवाजी..सरकार के खिलाफ नारेबाजी..उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—11 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश के कर्मचारियों ने आज छत्तीसगढञ शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने को लेकर शासन प्रशासन पर अड़ियपन का आरोप लगाया। जमकर भाषणवाजी के साथ कर्मचारियों ने इस दौरान जमकर नाबरेबाजी भी की। साथ ही उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                छत्तीसगढ़ शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश समेत बिलासपुर के नेहरू चौक पर कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल सभी कर्मचारियों ने बताया कि हमें शर्म आती है कि अपनी मांग को लेकर सामुहिक अवकाश के साथ  सड़क पर उतराना पड़ा है। यदि सरकार मांग पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो सभी कर्मचारियों को उग्र आंदोलन के रास्ते चलने को मजबूर होना पड़ेगा। धरना प्रदर्शन और भाषणबाजी के बाद सभी कर्मचारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र भी दिया। 

                   फेडरेशन के प्रवक्ता रोहित तिवारी ने बताया कि आंदोलन करना हमारी मजबूरी है। यदि समय पर कर्मचारियों को भत्ते और एरियर्स का भुगतान कर दिया जाता तो हमें आज आंदोलन के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। एक तरफ सरकार कहती है कि प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। दूसरी तरफ कर्मचाारियों का जमकर शोषण किया जा रहा है। शासन के लाखों करोड़ों की योजना को अमली जामा पहनाने वाले कर्मचारियों की हालत खस्ता है। सरकार जायत मांग को भी पूरा नहीं कर रही है। बावजूद इसके यदि सरकार ने मांग को गंभीरता से नहीं लिया तो कर्मचारियों का महापंचायत राजधानी में आंदोलन करने के बारे में गंभीरता से विचार करेगा।

                          फेडरेशन के जिला संयोजक रविन्द्र तिवारी और महासचिव सुनील यादव ने संयुक्त बयान में कहा कि आश्वासन और शोषण की एक सीमा होती है। इस सीमा तक ही कर्मचारी सहने की क्षमता रखता है। शासन ने कर्मचारी कल्याण प्रकोष्ठ का गठन किया है। लेकिन आज तक समझ नहीं आया कि वह प्रकोष्ठ हैं कहां। क्योंकि आज तक प्रकोष्ठ ने कर्मचारी हित में ऐसा कोई काम नहीं किया है जिसे याद रखा जा सके। ऐसी सूरत में कर्मचारियों का आक्रोश जायज है। आज हमने मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र को जिला प्रशासन के सामने पेश किया है। इसके पहले हमने नेहरू चौक में लगातार दो दिनों तक धरना प्रदर्शन भी किया है। कर्मचारियों ने सामुहिक फैसला किया है कि यदि मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

                   नेहरू चौक में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन को रोहित तिवारी, रविन्द्र तिवारी, अनिल शर्मा, परस कौशिक ,मनहरण लाल कौशिक, गोपाल कृष्ण दुबे, प्रदीप पाण्डेय,  विवेक दुबे, ज्ञानू भारद्वाज, द्वारिका वस्त्रकार, जीएसएल पाण्डेय, पुष्पा श्रीवास्तव, शीला पिल्लै, राखी कौशिक ने संबोधित किया।  इस दौरान सैकड़ों कर्मचारी मौजूदू थे।

close