देशी के साथ विदेशी बरामद..किराना दुकान संचालक पर कार्रवाई..आरोपी के खिलाफ आबकारी का अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सिरगिट्टी पुलिस ने तिफरा निवासी अशोक कुमार चन्द्रनाहू को को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने देशी और विदेशी समेत 13 लीटर से अधिक मदिरा भी बरामद किया है। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत  गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
                 सिरिगिट्टी पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान के निर्देश पर मदिरा की अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोमवार को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई कर कोचिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अशोक कुमार चन्द्रनाहू है।
 
                              पुलिस के अनुसार मुखबीर ने बताया कि तिफरा निवासी अमरदीप किराना दुकान का संचालक अशोक कुमार दुकान से शराब गुपचुप तरीके से शराब की बिक्री कर रहा है। खबर के बाद तत्काल टीम के साथ मौके पर धावा बोला गया। अमरदीप किराना दुकान मे बैठे संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि गुडी चौक तिफरा में रहता है।
 
             पुलिस टीम ने पतासजाी के दौरान आरोपी के निशानदेही पर दुकान से भूरे रंग के बैग से करीब 61 पाव से अधिक करीब 11 लीटर शराब बरामद किया।  इसके अलावा  करीब 2.160 लीटर अंग्रेजी शराब भी जब्त किया गया।  आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा 34 (2) तहत् अपराध दर्ज किया गया।
close