BJP की चुनाव समिति और कोर समूह का गठन

Shri Mi
1 Min Read

भोपाल- मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगरीय और पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच चुनाव समिति और कोर समूह की आज रात घोषणा कर दी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हैं।प्रदेश भाजपा की ओर से रात्रि में जारी सूची के अनुसार प्रदेश कोर ग्रुप (समूह) में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राकेश सिंह, नरोत्तम मिश्रा, लाल सिंह आर्य, जयभान सिंह पवैया, राजेंद्र शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे शामिल हैं। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव और प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे भी कोर ग्रुप में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close