पूर्व एल्डरमैन ने कहा..सीतारमन ने पेश किया विश्वास और आत्मनिर्भर भारत का बजट.खुशहाल सुबह का मिला संकेत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने केन्द्रीय आम बजट कोआल राउन्ड बजट बताया है। मनीष ने बताया कि बजट में सभी वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है। बजट में आत्मनिर्भर भारत की झलक मिलती है।
 
              भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने भारत सरकार के आम बजट को आलराउन्ड बताया है। बजट में प्रधानमंत्री मोदी की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को आसानी देखा जा सकता है। मनीष ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति पूरे देश में सबसे बड़ी चुनौती कोरोना महामारी है। देश का हर वर्ग महामारी का शिकार हुआ है। देश प्रदेश की सरकारों का राजकीय कोष प्रभावित हुआ है। यही कारण है कि आने वाली चुनौतियों का सामना करने को लेकर शानदार बजट पेश किया गया है। 
 
                   भाजपा नेता ने बताया कि वर्तमान 2021-22 के आम बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र को विशेष महत्व दिया गया है। भरपूर राशि का प्रावधान है। वरिष्ठ नागरिकों को कर में राहत, आयकर कारोबारियों के समय में कमी विवाद समाधान समिति स्थापना, लाभांश के लिए राहत, छोटे न्याय शो को राहत ,जीएसटी सीमा शुल्क को युक्तिसंगत बनाना, लोहा इस्पात कपड़ा रसायन कृषि उत्पादन स्वास्थ्य और कल्याण भौतिक और वित्तीय पूंजी अवसंरचना आकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास को प्राथमिकता से लिया गया है ।
  
        मनीष ने कहा कि बजट में मानव पूंजी में नवजीवन का संचार नव प्रवर्तक और अनुसंधान एवं विकास न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत ग्रामीण शहरी सड़क और राजमार्ग अवसंरचना विनिवेश पर ध्यान दिया गया है। रणनीतिक विक्रय कौशल विकास विद्या लीन और उच्च शिक्षा श्रमिक कल्याण स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित किया गया है।  देश की सीमा और आंतरिक सुरक्षा को लेकर आम बजट में विशेष प्रावधान है। 130 करोड़ भारतीयों की आत्मनिर्भरता,क्षमता और कौशल पर भरोसा दिलाने वित्त मंत्री सीतारमन ने विशेष ध्यान दिया है।
 
              आम बजट आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को जाहिर करता है। भारत सही मायने में संभावनाओं और उम्मीदों की धरती बनने को तैयार है। विश्वास वह चिड़िया है जो प्रकाश की अनुभूति करती है।  तब गाती है जब भोर में अंधेरा बना ही रहता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close