पूर्व मुख्यमंत्री का निधन..दो बार कोरोना का किया सामना..नेताओं ने जताया शोक..दी श्रद्धांजलि

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
सीजीवाल समाचार डेस्क– हिमांचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। कांग्रेस के कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वीरभद्र सिंह के निधन पर कांग्रेस समेत भाजपा के नेताओं ने दुख जाहिर किया है। 
 
           हिमांचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह की 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। वीरभद्र सिंह ने गुरूवार सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस लिया। वीरभद्र शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती थे।
 
              जानकारी देते चलें कि वीरभद्र सिंह ने दो बार कोरोना को हराया था। वीरभद्र सिंह की अस्पताल से छुट्टी के बाद तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दुबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उन्होने गुरूवार की सुबह करीब चार बजे मल्टीपल-ऑर्गन फेल्योर के कारण से उनका निधन हो गया।
 
                       वीरभद्र सिंह अपने राजनैतिक जीवन में प्रदेश और देश में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। 9 बार विधायक और पांच बार सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस के  दिग्गज नेता ने अपने राजनैतिक जीवन में हिमाचल प्रदेश की 6 बार मुख्यमंत्री की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
 
                वीरभद्र सिंह यूपीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उनका जन्म 23 जून, 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने वीरभद्र को राजनीति में लाया। पहली बार महासू लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। 1962 में वे पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। वीरभद्र 2017 में  1998 सेे 2003 तक नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। 2017 में सोलेन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र से 13 वीं बार विधानसभा के लिए चुने गए।
 
        वीरभद्र सिंह इंदिरा गांधी की सरकार में केंद्रीय पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री बने। वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह भी राजनीति में सक्रिय हैं। प्रतिभा सिंह पूर्व सांसद हैं। विक्रमादित्य शिमला ग्रामीण के इस समय विधायक हैं।
                   
close