पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का रतनपुर प्रवास..दरबार में हाजिरी लगाकर,अमरकंटक रवाना..पत्रकारों से किनारा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रतनपुर दरबार में हाजिरी लगाने पहुंची। सुरक्षा के बीच उमा भारती ने माता महामाया का दर्शन किया। प्रदीणा कर नवग्रह को खुश किया। साथ ही मंगल कामना का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान भाजपा की फायरब्रांड पूर्व नेता ने पत्रकारों से दूरी बनाकर रखा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               भाजपा की पूर्व  फायरब्रांड नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अमरकंटक से करीब डेढ़ घण्टे के प्रवास पर महामाया नगरी रतनपुर पहुंची। उमा भारती अमरकंटक से सड़क मार्ग से सुरक्षा के बीच रतनपुर पहंचकर जगत जननी के दरबार में मत्था टेका।

            इस दौरान पत्रकारों ने पूर्व मुख्यमंत्री से संवाद का प्रयास किया। लेकिन पूर्व सीएम ने पूजा पाठ के बाद बातचीत का आश्वासन दिया। करीब एक घण्टे के कार्यक्रम में ऊमा भारती ने गर्भगृह के सामने बैठकर विधि विधान से पूजा पाठ किया..मत्था टेकने के बाद प्रदीक्षा कर मातारानी से आशीर्वाद मांगा।

                             मंदिर दर्शन के दौरान उमा भारती से मंदिर ट्रस्ट कमेटी ने रतनपुर इतिहास के बारे में बताया। माता के रूप और महात्म्य का वर्णन किया। इस दौरान भाजपा की पूर्व फायरब्रांड नेत्री ने नवग्रह का भी दर्शन किया। तालाब कुण्ड का भी भ्रमण किया। 

                    पूजा पाठ कार्यक्रम के बाद भाजपा नेत्री पत्रकारों से बिना बातचीत किए कार से अमरकंटक के लिए रवाना हो गयी।

close