पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना,बताया-इन वजहों के चलते गिरी सरकार

Chief Editor
1 Min Read

ग्वालियर।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए आज कहा कि उनके द्वारा कभी नहीं पूरे होने वाले वादे किए गए, जिसके चलते उनकी सरकार गिर गयी।उमा भारती यहां ग्वालियर विधानसभा उपचुनाव से पार्टी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर के पक्ष में हजीरा स्थित इंटक मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने, लेकिन उस सरकार ने ऐसे वादे कर दिए, जो कभी पूरे नहीं हो पाते और फिर कांग्रेस ने ही उनकी सरकार गिरा, लेकिन वह आरोप भाजपा पर लगा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close