दिल्ली रवाना हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन,BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ होनी है बैठक,इन मुद्दो पर हो सकती है चर्चा

Shri Mi
3 Min Read

रायपुर/दिल्ली।  पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं। रमन के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सभी उपाध्यक्षों की चर्चा होगी।संगठन के विषय पर आज मंथन किया जाएगा। पूर्व सीएम ने बताया कि दोपहर 3 बजे से सभी उपाध्यक्षओं की बैठक होगी। आगामी कार्य योजना पर ये चर्चा आधारित हो सकती है। दिल्ली रवाना होने से पहले डॉ. रमन सिंह ने कहा, उन राज्यों में जहां अगले दो ढाई साल में चुनाव हैं वहां की स्थितियों पर चर्चा होनी है। उन्होंने बताया, इस बैठक में पार्टी की अगली कार्ययोजना पर भी बात होगी। इसमें सभी राष्ट्रीय उपाध्यक्षों से चर्चा होगी। यह बैठक दोपहर बाद 3 बजे से शुरू होनी है। बैठक करीब 3-4 घंटे चलेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा इससे पहले राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में इन विषयों पर चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंप चुके हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव की सुगबुगाहट के बीच छत्तीसगढ़ के चार चेहरों में से एक को मंत्री बनाए जाने की चर्चा जोर पकड़ने लगी है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

वर्तमान में आदिवासी वर्ग की रेणुका सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। ऐसी भी चर्चा है कि रेणुका सिंह को रिप्लेस कर छ्त्तीसगढ़ से किसी नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है। इस समय केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा चल रही है। इस विस्तार में जहां उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए उसे महत्व मिलने की संभावना है, वहीं छत्तीसगढ़ को भी मौका मिलने की बात हो रही है। भाजपा यहां के एक और मंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ में यह संदेश देना चाहती है कि पार्टी को प्रदेश के विकास की चिंता है।

आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है। यहां से जो सांसद मंत्री बनने की उम्मीद में हैं और जिनके नामों की चर्चा है, उनमें पहला नाम राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का है। इसके अलावा बिलासपुर के सांसद अरूण साव, राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय, रायपुर के सांसद सुनील सोनी और दुर्ग के सांसद विजय बघेल का भी नाम है। ये सभी पहली बार सांसद बने हैं। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगले का भी नाम है। वे इसके पहले भी सांसद रह चुके हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close