कांग्रेस की पुनः सत्ता में वापसी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कही ये बात

Chief Editor
2 Min Read

भोपाल।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस पर प्रलोभन और झांसे से सत्ता हथियाने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि उनके इस कृत्य के चलते उनकी सरकार धराशायी हो गयी और अब उनका पुन: सत्ता में लौटना संभव नहीं है।सुश्री भारती ने राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा के सुठालिया और गुना जिले के बमौरी में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के दिलों में बसने लगी है। भाजपा की रीति, नीतियों के कारण आमजन भाजपा से जुड़ गया है। कांग्रेस ने प्रलोभन, झांसा देकर सत्ता भले ही हासिल कर ली, परन्तु कांग्रेस सरकार धराशायी हो गई। अब लगने लगा है कि कांग्रेस लंबे समय के लिए सत्ता से बाहर हो गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश को देश का नंबर-1 राज्य बनाने का सपना पूरा करेंगे। सुश्री भारती कहा कि उन्होंने जितनी तपस्या से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई थी, उतनी तपस्या से श्री चौहान ने उस सरकार को चलाया। हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और लागू की। वह हर पल जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि जनता यह जान चुकी है कि भाजपा एक श्रेष्ठ पार्टी है, जो विकास, उन्नति के साथ सबकी चिंता करती है। प्रदेश की जनता को एक बार फिर अवसर मिला है कि वह श्री चौहान की सरकार को स्थायी बना दे, इस अवसर को गंवाना नहीं है। उन्होंने कहा कि एक-एक वोट कीमती है और आपका एक वोट भाजपा को मजबूत कर प्रदेश में स्थाई सरकार देगा।

close