गांजा तस्करी के पुराने मामले में पूर्व पार्षद गिरफ्तार..वाहन दुर्घटना के बाद पकड़ में आए थे 2 आरोपी..गए जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- गांजा तस्करी के पुराने मामले में बलौदा बाजार के एक पूर्व पार्षद को गिरफ्तार किया गया है। मामले में दो आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया गया है। पुलिस के अनुसार तीसरा पकड़ा गए आरोपी के वाहन से गांजा तस्करी की जा रही थी। मामले का खुलासा दुर्घटना के बाद जांच पड़ताल के दौरान हुई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             बताते चलें 28 नवम्बर को सुबह करीब सात बजे तिफरा में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सिरगिट्टी पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन में सवार दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चेक करने के दौरान पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से आठ किलो गांजा मिला। 

                 गांजा जब्ती के बाद दोनों घायलों में से पुलिस ने कम घायल शुभम वर्मा से पूछताछ की। शुभम ने बताया कि वह चकरभाठा में दुर्गा मंदिर के पास रहता है। उ़ड़ीसा से गांजा लाकर क्षेत्र में बेचता है। वह इस काम को साथी धन्नू के साथ मिलकर अंजाम देता है। जांच पड़ताल के दौरान दस्तावेज पेश नहीं किए जाने पर पुलिस ने धन्नु ऊर्फ धनंजय मण्डावी को आईपीसी की धारा 20 बी,सी, 28,29 और एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया। 

                           दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन बलौदा बाजार के किसी देवानन्द कसेर की है। देवानन्द कसेर पूर्व में निर्दलीय पार्षद भी रह चुका है। मशक्कत के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने देवानन्द को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है।

              

TAGGED:
close