पूर्व मंत्री अमर ने कहा..शहीद आलोक के योगदान को हिन्दुस्तान रखेगा याद..श्रद्धा सुमन भेंट कर परिवार से किया संवाद…ठाकुर को बताया बिलासपुर का गौरव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने तोरवा स्थित शहीद परिवार के निवास पहुंचकर जवान को श्रद्धासुमन भेंट किया। शहीद आलोक सिंह ठाकुर की बहादुरी का सम्मान कर अपनी आस्था को जाहिर किया। अमर अग्रवाल ने परिवार के सदस्यों के साथ संवाद किया। भारतीय जवान के देश के प्रति योगदान को याद किया।
 
            पूर्वन मंत्री अमर अग्रवाल ने तोरवा स्थित शहीद परिवार के निवास स्थान पहुंचकर शहीद के प्रति श्रद्धासुमन भंट किया है। बताते चलें कि पिछले दिनों भारतीय सेना में पदस्थ नायब सूबेदार स्व.आलोक ठाकुर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। शहीद जवान का पार्थिव शरीर को तिरंगा में लपेटकर बिलासपुर लाया गया। सूचना के बाद बिलासपुर की जनता समेत सभी गणमान्य लोगों ने शहीद जवान को श्रद्धासुमन भेंट किया। इसी क्रम में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भी सोमवार को शहीद जवान के घर पहुंचकर शोक जाहिर किया।
 
                    शहीद जवान आलोक सिंह पंजाब के फिरोजपुर में इंडियन आर्मी की 156 अटलारी रेजिमेंट में नायब सूबेदार  के पद पर पदस्थ थे। पिछले दिनों  ड्यूटी पर  आकस्मिक निधन हो गया। प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल तोरवा स्थित उनके निवास स्थल पर जाकर परिवार जनों के साथ मुलाकात किया। अमर  ने अपनी संवेदना जाहिर किया। 
 
             शोक संतप्त परिवार को ढाढस बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। अमर ने कहा कि नायब सूबेदार स्व.आलोक ठाकुर भारत माता की रक्षा के लिए 24 वर्षों से इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। आकस्मिक निधन से परिवारजनों के साथ बिलासपुर वासियों को गहरा आघात पहुंचा है। स्वर्गीय आलोक ठाकुर को उनकी सेवाओं के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।
TAGGED: , ,
close