संसदीय सचिव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

Shri Mi
2 Min Read

जशपुर।छत्तीसगढ़ शासन संसदीय सचिव यू डी मिंज ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि 27 जुलाई पर नमन किया है। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बचपन में कठिन परिस्थितियों के बावजूद डॉ. कलाम ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की और भारत के सर्वोच्च पद तक पहुंचे। उन्होंने अपने फौलादी इरादों और सहज स्वभाव से लोगों के दिलों में अपनी अमिट जगह बनाई। विज्ञान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में डॉ. कलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में भारत ने कई वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने देश को अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाईल के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। पूरा विश्व आज उन्हें मिसाइलमैन के रूप में जानता है। डॉ. कलाम जैसे व्यक्तित्व बिरले होते हैं। उनकी दी शिक्षा और मार्गदर्शन हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

संसदीय सचिव ने सीआरपीएफ की स्थापना दिवस पर वीर जवानों को किया सलाम

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने देश के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ’केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल’ (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीआरपीएफ के जाबांजों के साहस, पराक्रम और बलिदान को सलाम करते हुए कहा है कि उनकी सेवा और निष्ठा के हम सब भारतवासी ऋणी हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close