अलग अलग कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार..करीब 35 लीटर से अधिक शराब बरामद…मोटरसायकल और स्कूटी को किया गया जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—निजात अभियान के दौरान  बिल्हा और सिविल लाइन पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों से कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। अलग अलग कार्रवाई में आरोपियों से भारी मात्रा में शराब जब्त किया गया है। 
बिल्हा से पकड़े गए आरोपि यों का नाम पता
1)  मनोज उर्फ चिंटू कौशिक पिता भुपेंद्र कौशिक निवासी बरतोरी थाना बिल्हा  बिलासपुर
2) हेमंत कोशले पिता परदेशी कोशले निवासी वार्ड क्रमांक 09 बिल्हा थाना बिल्हा बिलासपुर
3. नरेंद्र यादव पिता रामाधार यादव निवासी चुनचुनिया थाना सरगांव जिला मुंगेली
           
      पुलिस के अनुसा्र बिल्हा पुलिस ने थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि दगौरी पानी टंकी के पास, वार्ड क्रमांक 9 बिल्हा और बिल्हा मोड निपनिया के पास कुछ लोग शराब की कर रहे हैं। पुलिस टीम ने घेरा बंदी कर आरोपी मनोज उर्फ चिंटू कौशिक से 36 पाव यानि करीब 7 लीटर देशी शराब बरामद किया। मोटर सायकल को भी जब्त किया है। 
  दूसरे आरोपी हेमंत कोशले  के कब्जे से 34 पाव यानि करीब साढ़े 6 देशी मदिरा प्लेन शराब जब्त किया गया। नरेंद्र यादव से 60 पाव से अधिक करीब 11लीटर  देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद हुआ। प्लेजर स्कूटी वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी की धारा – 34(2), 59(क) के तहत कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
करीब सात लीटर शराब बरामद
सिविल लाइन पुलिस ने आपरेशन निजात अभियान के तहत नशे के खिलाफ अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। आरोपी पुरूषोत्त्म सिंह गोंड़ को अर्चना विहार से गिरफ्तार किया है।आरोपी के पास से पुलिस ने देशी प्लेन मंदिरा  28 पाव बरामद किया है। आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गयी है। 
close