लाखों रूपयों की चोरी के आरोप में नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार..सिलेन्डर खरीदार की तलाश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-रतनपुर पुलिस ने एक सप्ताह पहले पेट्रोल पम्प मैनेजर के घर चोरी मामले दो नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया है।आरोपियों पर आईपीसी की धारा 457,380,34,120-(b) का अपराध दर्ज किया गया। सभी को न्यायालय के हवाले किया गया है। जबकि चोरी की सिलेन्डर खरीदने वाला जीवन देवांगन फरार है। 
 
पकड़े गए और फरार आरोपी
1) पेशू उर्फ़ परमेश्वर केंवट रामफल केवट उम्र 22 वर्ष निवासी लखराम थाना रतनपुर
2 )टीकाराम केवट पिता फागूराम केवट उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम लखराम थाना रतनपुर
3 )विधि से संघर्षरत (2)
4 )जीवन देवांगन निवासी लखराम (फरार)
 
बरामद चोरी का सामान
 
         पुलिस के अनुसार आरोपी के निशानदेही पर नगदी रकम 1लाख,4 हजार 6 सौ रूपए बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने 1 नग मोबाईल, जोड़ी जूता, स्कूटी जब्त किया है।
 
             रतनपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार 7 मई को पेट्रोल पंप एस.एस फ्युल्स लखराम मैनेजर नंदकुमार श्यामले ने चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया। नन्दकुमार ने बताया कि 6 मई की दरमियानी रात पेटोल पंप से बिक्री रकम 1,77,125 रूपए अपने घर की आलमारी में रखा। और खाना पीना के बाद सोने चला गया।
 
         सुबह जगा तो आलमारी खुला पाया। आलमारी से नगदी रकम 1लाख 77 हजार 125 रूपयो को किसी ने पार कर दिया था। नन्दकुमार की रिपोर्ट पर तत्काल अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। 
 
            प्रकरण की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि पीड़ित के घर से घरेलू सिलेंडर की भी चोरी हुई है।इसी बीच मुखबीर से जानकारी मिलि कि लखराम निवासी पेशु ऊ्फ परमेश्वर समेत गांव के सात आठ लड़के अनावश्यक खर्च कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही संदेहियों को तत्काल पकड़ा गया ।
 
 पूछताछ के दौारन संदेही पेशु ऊर्फ परमेश्वर ने चोरी का अपराध अपने साथियों के साथ मिलकर किया कबूल किया। आरोपी ने बताया कि  घर के सामने जीवन देवांगन ने घरेलू सिलेन्डर की व्यवस्था करने का कहा था। सिलेन्डर की व्यवस्था करने को लेकर साथियों के साथ नन्दकुमार के घर में घुस गए। सिलेन्डर चोरी के दौरान बरामदे में आलमारी की चाभी मिली। चाभी से आलमारी खोलकर 1 लाख 77 हजार 125 रूपए नगदी पर हाथ साफ किया।
 
            चोरी की सिलेंडर को 1500 रूपयों में जीवन देवांगन को बेच दिया। पेशु की कबूलनामे के बाद नगद 1 लाख 40 हजार नगद समेत घरेलु सिलेन्डर, मोबाइल स्कूटी को बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार चोरी का सिलेन्डर खरीदने वाले जीवन देवांंगन की पतासाजी की जा रही है। पेसू उर्फ़ परमेश्वर को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद  सभी आरोपियों को न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close