चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार..पांच जुआरियों पर भी गिरी गाज..दो नाबालिगों को भी किया गया न्यायालय के हवाले

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—तोरवा पुलिस ने चोरी के तीन अलग अलग मामलों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस टीम ने अभियान चलाकर तीन अलग अलग फड़ जमाकर बैठे पांच जुआरियों को धर दबोचा है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। चोरी प्रकरण में 2 लेपटाप, 2 मोबाईल 1 कैमरा बरामद किया गया है। बरामद सामान की कीमत करीब सवा लाख रूपयो से अधिक है। जुआरियों के फड़ से पुलिस टीम ने नगद जब्त किया है।
 
 पकडे गए आरोपियों का नाम
1) नवनीत कुमार गेंदले पिता शिव कुमार गेंदले 23 साल निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा सिरगिट्टी।
2) दीपक उर्फ सिबू बघेल पिता चमन बघेल 19 साल निवासी गणेश नगर चुचुहिया पारा सिरगिट्टी। 
3) दो वयस्क आरोपियों के अलावा चोरी में शामिल दो नाबालिगों को पकड़ा गया है। 
           तोरवा थानेदार ने बताया कि चोरी के तीन अलग अलग मामले में कुल चार आरोपियों को धर दबोचा गया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं। तोरवा पुलिस टीम ने अलग अलग माामले में दर्ज आरोपियों को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया है।
 
                 थानेदार ने बताया कि आरोपियों से 2 लगपटाप, 2 मोबाईल एक कैमरा  और कपड़ा बरामद हुआ है। बरामद सामान की कीमत करीब सवा लाख रूपयों से अधिक है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457,380,34 का अपराध दर्ज करने के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
 
पांच जुआरियों पर भी गिरी गाज
 
              थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पुलिस ने 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ 4-क जुआ एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों से नगद भी बरामद किया गया है। 
 
पकड़े गए आरोपियों का नाम,पता और ठिकाना
 
1) गोपाल डे पिता मानिकचंद डे उम्र- 38 साल निवासी पेडलवार असपताल के पास
2) श्याम साहू पिता संजय साहू 20 साल निवासी एफ.सी.आई. गोदम के पास देवरीखुर्द
3) मनोज कुमार कोरी पिता स्व. श्री शिव प्रसाद कोरी 33 साल निवासी शंकर नगर
4) मजीद खान पिता स्व. सफी खान उम्र 48 साल निवासी पुराना पावर हाउस लक्ष्मी अपार्टमेंट के बगल
5) जय रजक पिता चन्दूलाल रजक उम्र 38 साल निवासी  बाबूखोली बुधवारी बाजार
     
         थानेदार नेर बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अलग अलग टीम बनाकर सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। पुलिस टीम ने अलग अलग स्थानों से कुल 5 आरोपियों को  धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों से नगद बरामद किया गया। साथ ही जुआ एक्ट  4-क का अपराध दर्ज किया गया है।
close