दो अलग अलग कार्रवाई में नशे के चार सौदागर गिरफ्तार..चारों न्यायालय में पेश..भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— रतनपुर और सरकन्डा पुलिस ने कोचिया और गांजा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रतनपुर पुलिस ने शराब बनाने और बिक्री करने के आरोप में तीन लोगों को धर दबोचा है। सिविल लाइन पुलिस ने गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनो ही मामलों में कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया गया है।
 तीस लीटर शराब के साथ पांच आरोपी
 रतनपुर थानेदार यूएन शांत कुमार ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर तीन कोचियों को शराब के साथ पकड़ा है। मुखबीर ने बताया कि खेरा निवासी श्यामलाल साहू घर में अवैध रूप से महुआ शराब बनाता और बेचता है। छापामारी के दौरान श्यामलाल साहू के घर में पन्नी में शराब पैक करते तीन लोगों को पकड़ा गया।
                पकड़े गए आरोपियों का नाम श्यामलाल साहू निवासी खैरा पीपर चौक रामधुन यादव और सूरज कंवर है। तीनों घर के आंगन में एक प्लास्टिक के टब में रखे अवैध देशी महुआ शराब को पैक कर रहे थे। पुलिस टीम ने करीब 30 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब बरामद किया है। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का अपराध दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया है। 
गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
             सरकंडा और एन्टी क्राईम टीम की संयुक्त कार्रवाई में गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। आरोपी के कब्जे से पुलिस टीम ने करीब तीन किलोग्राम गांजा किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम बाला सिंह उर्फ अमर सिंह है। आरोपी प्रभात चौक चिंगराजपारा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी बाला सिंह गांजा बेचने के फिराक में इधर उधर ग्राहक तलाश रहा है। जानकारी मिलते ही  संयुक्त टीम ने धावा बोला। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया। लेकिन घेराबन्दी कर धर दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस 20 बी का अपराध दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल कराया गया।
 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close