चार महीने बाद प्रयागराज में पकड़ाया अपहरण का आरोपी..नाबालिग से किया बलात्कार..गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—कोटा पुलिस ने नाबालिक लड़की को अगवा करने और बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार गया है। घटना 27- 28 मार्च की दरमियानी रात की है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी संजू साहू को घेरबान्दी कर पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान आरोप भी कबूल किया है। आरोपी ग्राम भथरी थाना जरहागांव मुंगेली का रहने वाला है।
                                   कोनी पुलिस के अनुसार 29 मार्च 2022 को थाना पहुंचकर पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराय कि 27-28 मार्च की  दरमियानी रात्रि नाबालिक लड़की अज्ञात व्यक्ति ने घर से भगाकर फरार हो गया है।
                 मामले में तत्काल अपराध दर्ज किया गया। सीनियर अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गयी। विवेचना के दौरान साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन प्रयागराज उत्तर प्रदेश  पाया गया। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम को प्रयागराज उत्तर प्रदेश रवाना किया गया।
                                        लोकेशन के आधार पर बालिक बालिका समेत आरोपी को पकड़ा गया। थाना लाकर नाबालिग को पूछताछ के बाद परिजनों के हवाले किया गया। आरोपी संजू साहू पिता विश्राम साहू ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया है
              संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा, उप निरी श्यामलाल गढ़वाल, सउनि. ओमकार बंजारे,महिला आर. योगिता,  आर.भोप सिंह,सुनील पटेल का विशेष योगदान रहा ।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close