संविदा शिक्षक से 35 हजार की ठगी

Shri Mi
2 Min Read

अंबिकापुर।बौरीपारा इलाके की एक महिला संविदा शिक्षक बनने ठगी का शिकार हो गई। महिला ने सीतापुर सरकारी स्कूल में संस्कृत शिक्षक के लिए आवेदन भी भरा है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के पास कलेक्टोरेट के नीतिन नामक एक कर्मचारी के नाम से 15 दिसंबर को फोन आया।उसने भर्ती करा देने का झांसा दिया।बौरीपारा निवासी महिला झांसे में आ गई।कथित कर्मचारी ने पहले बताया कि वह कलेक्टोरेट में है और डिप्टी डायरेक्टर सरगुजा के अंतर्गत कार्यरत है ।सीतापुर में संविदा संस्कृत शिक्षक के लिए आप की नियुक्ति हो गई है। आवेदन में कुछ गलतियां हैं। इसके लिए आगे की प्रक्रिया नहीं हो सकती।यदि भर्ती होना चाहती है तो 50 हजार लगेंगे। गलतियां सुधार दी जाएंगी।हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक करे व देश प्रदेश की खबरों से रहे अपडेट

Join Our WhatsApp Group Join Now

महिला झांसे में आ गई। उन्होंने उसके बताए बैंक खाते में गूगल पर से बिस हजार और फिर पंद्रह हजार जमा किए। तब महिला को बिना सील लगा नियुक्ति पत्र भेजा गया। फोन पर कहा गया बाकी के 15 हजार जमा करने पर सी लगेगी। तब महिला को ठगी का पता चला। बैंक खाते की जानकारी में पता चला वह सूरज कुमार के नाम से है

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close