पांच लाख रूपयों की ठगी..ना स्टाकिस्ट बनाया..ना रूपया ही लौटाया..शिकायत बाद ऐसे पकड़ाया दिल्ली का नटवर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—तारबाहर पुलिस ने यूरोफोब्स अप्लायसेंस कम्पनी की फ्रेजाइजी और सटाकिस्ट बनाए जाने के बाद पर पांच लाख की ठगी के आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी का नाम वाहिल अली है। आरोपी शंकरनगर नई दिल्ली का रहने वाला है। आरोपी को आईपीसी की धारा 420 और 34 के तहत  गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
               तारबाहर पुलिस के अनुसार विवेक बंसल ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि नई दिल्ली निवासी वाहिल अली ने पांच लाख रूपयों की ठगी को अंजाम दिया है। आरोपी वाहिद अली ने यूरोफोब्स अप्लायंसेज कंपनी का सुपर स्टॉकिस्ट बनाने का आश्नासन दिया। साथ ही फ्रेंचाइजी देने का का भी वादा किया। इसके लिए 5 लाख रूपया भी लिया।
 
                    पुलिस को विवेक ने बताया कि पांच लाख रूपया लेने के बाद ना तो स्टाकिस्ट बनाया। और ना ही फ्रजांइची ही दिया। अब तो वाहिद अली ने जवाब भी देना बन्द कर दिया है। और रूपया भी नहीं लौटा रहा है।
 
                    अपराध दर्ज करने के बाद मामले की जानकारी पुलिस आलाधिकारियों को दी गयी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पतासाजी के बाद दिल्ली निवासी आरोपी वाहिद खान को धर दबोचा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
घरेलु सामान चोर गिरफ्तार
 
चकरभाठा पुलिस ने देर रात्रि आंगन से तीन नग टुल्लु पम्प, एक गैस सिलेन्डर और वर्तन चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम दीपक और सुरेश सारथी है। आरोपियों के पास से चोरी के सभी सामान को बरामद किया है।दोनो आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद जेल दाखिल कराया गया है।
 
              पुलिस के अनुसार दोनो आरोपियों ने मिलकर 25 दिसम्बर 2022 की रात्रि चोरी को  अंजाम दिया था।
TAGGED: , ,
close