Bilaspur NewsChhattisgarhIndia News

सिविल सर्जन से 75 लाख की ठगी…साफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार…कमीशन खोर साथी भी पकड़ाया…80 थानों में दर्ज है अपराध

पुलिस के अनुसार दोनो आरोपी साइवर दुनिया के एक्सपर्ट

रायपुर—शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने के जुर्म में रेंज साइबर थाना ने दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खातों को सील किया गया है। आरोपियों के खाते में 8 लाख रूपये हैं। पूछताछ में जानकारी मिली कि आरोपियों के खिलाफ अलग अलग राज्यों में कुल 80 से अधिक थानों में अपराध दर्ज है। ठगी में शामिल आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर और बैंक अकाउंट सप्लायर है। दोनो को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है। 4 मोबाइल,1 लैपटॉप, 7 डेबिट कार्ड, एक कार बरामद हुआ है।
75 लाख रूपयों की ठगी
आमानाका थाना टाटीबंध  निवासी रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉक्टर प्रकाश गुप्ता ने थाना पहुंचकर बताया कि शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से  74.49 लाख रुपयों की ठगी का शिकार हुआ है।  शिकायत के बाद साइबर थाना ने आईपीसी की धारा 420,34 तहत अपराध दर्ज किया ।
आईजी ने दिया सख्त कार्रवाई के आदेश
पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने रेंज साइबर थाना की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।  साइबर पुलिस ने तत्काल बैंक खातों समेत  मोबाइल नंबरों को खंगालने का अभियान चलाया। इस दौरान जानकारी मिली कि आशीष साहू ने विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर अपने साथी विकास चंद्राकर को दिया है। बैंक खातों में शिकायत कर्ता से 25 लाख रुपए जमा करवाया गया है। बैंक खातों के एवज में विकास चंद्राकर ने कमीशन के रूप में आशीष साहू को 3 लाख 70 हजार रूपया दिया है।
80 से अधिक थानों में अपराध दर्ज
पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर विकास चंद्राकार भिलाई का रहने वाला है। ठगी के दौरान वर्चुअल नंबर का प्रयोग करता है। अन्य लोगों से बैंक खाते किराया में लेकर ठगी की रकम जमा करवाता है। आरोपी के खिलाफ बैंक खातों में रूपया जमा करवाने को लेकर अलग अलग राज्यों के कुल 80 पुलिस थाना और साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है।
सामान जब्त..खाता होल्ड
मामले में पुलिस अधिकारी मनोज नायक ने बताया कि छानबीन क दौरान जानकारी मिली कि विकास चंद्राकर के नाम से 10 से अधिक बैंक खाते हैं।  XUV 700 गाड़ी मेन्टेन करता है। छानबीन के बाद पुलिस ने आशीष साहू और विकास चन्द्राकर को गिरफ्तार किया। आशीष इस्पात नगर और विकास चंद्राकार मैत्री नगर रिसाली भिलाई का रहने वाला है। दोनो आरोपियों से कार्रवाई के दौरान 4 मोबाइल, एक लैपटॉप,7 ATM कार्ड, एक कार बरामद किया गया है। इसके अलावा खातों में जमा  8 लाख रूपया होल्ड भी कराया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा… More »
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close