बैंक अधिकारी बनकर लोगो से ठगी,बिलासपुर पुलिस की कार्यवाई ,तीन गिरफ्तार

Chief Editor
1 Min Read

बिलासपुर।Fraud on people as bank officer: बिलासपुर पुलिस ने बजाज फाइनेंस का अधिकारी बताकर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले झारखंड के एक गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। इस मामले का खुलासा बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन टीम साइबर 2020 के तहत साइबर फ्रॉड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड, देवघर और जामताड़ा में बिलासपुर पुलिस का एक विशेष ऑपरेशन चल रहा है इस अभियान में पुलिस ने मिथुन कुमार पिता महेंद्र मंडल, जितेंद्र मंडल, राजेश रंजन को अरेस्ट किया है.

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर एसपी से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कॉल करके बजाज फाइनेंस का अपने आप को ऑफिसर बताते थे .इसके बाद पीड़ित का बजाज कार्ड के संबंध में जानकारी लेते और ठगी करते. पुलिस ने बताया कि संयुक्त टीम के द्वारा लगातार 72 घंटे रेकी करने के पश्चात अलग-अलग दो जगहों करमाटांड़(जामताड़ा) और सिरसा (देवघर) में तीन आरोपियों को झारखंड पुलिस के साथ संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया गया।

close