जुआरियों,सटोरियों में हलचल..करीब एक दर्जन आरोपी गिरफ्तार..सभी थानों में चला अभियान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—अलग अलग थाना क्षेत्र की पुलिस ने अभियान चलाकर जुआ सट्टा के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। लगभग दर्जन भर जुआरियों और सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। जुआरियों के पास से पुलिस ने नगद भी बरामद किया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।   
 
                 बिलासपुर पुलिस ने अभियान चलाकर जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ थाना स्तर पर बड़ी कार्यवाही की है। अलग अलग थाना स्तर पर की गयी कार्रवाई में 11 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
    
थाना सरकण्डा– सरकन्डा पुलिस ने 5 आरोपियों से नगद 1650 रूपये और सट्टा-पट्टी जब्त किया गया है। पकड़े गए जुआरियों के नाम। 
 
1)राकेश वर्मा निवासी मोपका..300 रूपये और सट्टा-पट्टी बरामद।
2)अजय कुमार पिता रघुवर दयाल निवासी सिटीपार्क, मोपका.. 400 रूपये समेत सट्टापट्टी बरामद
3) संजीव वर्मा पिता ढालगू वर्मा, निवासी वर्मा मोहल्ला मोपका..400 रूपये सट्टा पट्टी बरामद
4) कृष्णा वर्मा पिता बंशीलाल वर्मा, निवासी  लिंगियाडीह..250 रूपये सट्टापट्टी बरामद
5) हरदेव लाल पिता साहेब लाल सूर्यवंशी, निवासी लिंगियाडीह,300 रूपये, सट्टा-पट्टी जब्त
 
थाना सिरगिट्टी कार्रवाई—पुलिस ने 2 आरोपियों से नगद 940 रूपये और एक मोबाईल फोन,2 डाट पेन बरामद किया है।
1) शेख रमजान पिता शेख मोहम्मद कासिम, निवासी गणेशनगर नयापारा सिरगिट्टी
2) देवेन्द्र वर्मा पिता रोशन लाल वर्मा,निवासी आश्रम परिसर सिरगिट्टी
 
थाना सिविल लाईन :– पुलिस ने 3 आरोपियों से नगद 1850 रूपये, सट्टा-पट्टी पर्ची जब्त किया है। 1) देवानंद सूर्यवंशी निवासी कुदुदण्ड.नगद 1320 रूपये, सट्टा-पट्टी बरामद।
2) शेख अरमान पिता शेख शब्बीर, निवासी मंगला आजाद चौक,250 रूपये सट्टा-पट्टी जब्त।
3) जीतू बंजारे पिता स्व. रूपउ बंजारे, साकिन मिनीबस्ती जरहाभाठा, 180 रूपये सट्टा-पट्टी जब्त।
 
थाना सिटी कोतवाली :– पुलिस ने एक आरोपी से  नगद 330 रूपये और सट्टा-पट्टी पर्ची बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम दिनेश उर्फ बाबा खटिकहै। आरोपी टिकरापारा का रहने वाला है। आरोपी के पास से नगद 330 रूपये ,  सट्टा-पट्टी बरामद किया गया है।
 
               पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के अलावा जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।
close