श्मशान में दांव लगाते पकड़ाए जुआरी..घेराबन्दी के बाद सात गिरफ्तार.सभी पर जुआ एक्ट की कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सीपत पुलिस ने ग्राम झलमला में दबिश देकर आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को धर दबोचा है।सभी आरोपी श्मसान घाट के पास 52 पत्ती पर दांव लगाते पकड़े गए हैं। कार्रवाई के दौरान जुआरियों के पास से हजारों रूपए नगद समेत 5 मोटर सायकल बरामद किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।
  पकड़े गए जुआरियों का नाम
1)  शाकिर खान पिता अरमान खान निवासी ग्राम लुतरा थाना सीपत  बिलासपुर।              2) शत्रुहन सिंह पिता तिहारू राम निवासी ग्राम खम्हरिया थाना सीपत  बिलासपुर।           3) कमलेश राम पिता घुरउ राम निवासी ग्राम खाडा थाना सीपत जिला – बिलासुपर।          4) किशोरी लाल पिता हिरा सिंह निवासी ग्राम खाडा थाना सीपत जिला बिलासपुर।          5) राम चरण रात्रे पिता मोहन लाल निवासी ग्राम धनिया थाना सीपत जिला- बिलासपुर।      6)फूलसाय पिता रामायण सिंह निवासी ग्राम खाडा थाना सीपत जिला- बिलासपुर।           7) उर्वशी मानिकपुरी पिता भुगलू दास मानिकपुरी निवासी ग्राम खाडा थाना सीपत।          8)रोशन जायसवाल पिता रूपचंद जायसवाल निवासी ग्राम धनिया थाना सीपत।
              सीपत पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि ग्राम खाड़ा बाजार के पास कुछ लोग भीड़ लगाकर 52 पत्ती पर दांव आजमा रहे हैं। खबर मिलते ही  खाडा बाजार स्थि श्मसान घाट के पास धावा बोलक आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से नगद समेत पांच मोटरसायकल बरामद किया गया।सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
TAGGED:
Share This Article
close