दो अलग अलग ठिकानों पर दांव लगाते पकड़ाए जुआरी.. पटाखा के साथ पकड़ाया आरोपी..सभी पर अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पचपेढ़ी पुलिस ने अभियान चलाकर तीन अलग अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करआठ आरोपियों को धर दबोचा है। अभियान के दौरान दो कार्रवाई में पुलिस टीम ने जुआरियों और तीसरी कार्रवाई में फटाखा की अवैध बिक्री के आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीनों मामलें अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों से फटाका के साथ नगद और 52 पत्ती बरामद किया गया है। 
 
                       पचपेढी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर तीन अलग अलग ठिकानों पर धावा बोला। पुलिस टीम ने दो जगह जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अलग अलग ठिकानों से पकड़े गए सभी 8 आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट 13 का अपराध दर्ज किया गया है। पकड़े गए जुआरियों का नाम और पता ठिकाना इस प्रकार है।
पकड़े गए आरोपियों का नाम
 
पकड़े गए आरोपियों का नाम
 
1) लाल उर्फ देवकुमार पिता अमृत लाल पाटले उम्र 37 साल 
2) रगेश पाटले पिता स्व.जवाहर लाल पाटले उम्र 33 साल 
3)राज दुलार पिता मया राम पाटले उम्र 28 साल 
4) मधु पाटले पिता नोहर लाल पाटले  उम्र 32 साल
5) महुग पाटले पिता बुधारू पाटले उम्र 25 साल 
6) सुरेश राय पिता सुमन राय उम्र 22 साल 
7) धनसाय पिता जोहन महिलांगे उम्र 37 साल 
8.)राजा पाटले पिता हरिराम पाटले उम्र 25 साल
 
                 पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपी पचपेड़ी थाना क्षेत्र के केवतराक के रहने वाले हैं।
 
पटाखा की अवैध बिक्री करते पकड़ाया
 
                पचपेढ़ी पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर पटाखा की अवैध बिक्री करते एक आरोपी को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी का नाम विश्वनाथ पटेल पिता राजू पटेल है। आरोपी गिद्धपुरी थाना पचपेड़ी का रहने वाला है। आरोपी के पास से नगद समेत।52 पत्ती और  एक कार्टून  पटाखा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट और विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
close