Google search engine

रंगे हाथ पकड़ाए जुआरी..पुलिस गतिविधियों की मोबाइल से जानकारी देते 6 आरोपी भी गिरफ्तार

बिलासपुर–(दिलीप तोलानी)— तखतपुर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर चनाडोंगरी में धावा बोलकर एक दर्जन  जुआरियों को धर दबोचा है। इसके अलावा जुआरियों की मुखबीरी करने वालों को भी पकड़ा है। 
 
           मुखबीर से पुलिस को जानकारी मिली कि चनाडंगरी स्थित एक सुनसान इलाके में जुआ खेला जा रहा है। खबर मिलते ही पुलिस ने टीम बनाकर बताए गए स्थान पर घेराबन्दी कर जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा है। मौके पर एक दर्जन जुआरियों को जुआ खेलते पाया गया।  पुलिस ने इसके अलावा जुआरियों के लिए मुखबीरी कर रहे 6 लोग को भी गिऱफ्तार किया है।
 
          पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जुआरियों के पास से 25000 रूपए नगद के अलावा 52 पत्ती बरामद  किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए जुआरियों के मुखबीर दूर खड़ा होकर मोबाइल से पुलिस गतिविधियों की जानकारी जुआरियों को दे रहे थे। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट 151 की कार्यवाही की जा रही है।

Join WhatsApp Group Join Now

close
Share to...