छत पर खेल रहे थे जुआ..अचानक धमक पड़ी सरकन्डा पुलिस..नगद समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—सूने मकान के छत पर दाव लगाते सरकन्डा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बावन पत्ती समेत करीब 6 हजार रूपए भी बरामद हुए है। 
 
         सरकन्डा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 8 और 9 अक्टूबर की दरमियानी रात्रि मुखबीर सूचना की सूचना पर धावा बोलते हुए तीन जुआरियों को धर दबोचा है। सरकन्डा थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर जबड़ापारा सरकंडा गली नंबर 3 के एक सूने मकान मैं कुछ लोग बावन पत्ती पर दांव लगाते पकड़ा गया है।
 
               रेड कार्यवाही एक सूने मकान में के छत पर की गयी।  मौके पर मौजूद तीनो आरोपियों को रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ा गया। मौके से 52 पत्ती और करीब 6 रूपए भी बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
 
            थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम राजेश सोनी पिता सत्यनारायण सोनी निवासी सरजू बगीचा.  उमेश सोनी पिता जगदीश सोनी निवासी जूना बिलासपुर, राजू सोनी पिता बालाराम सोनी निवासी  जबड़ापारा सरकंडा है।
TAGGED:
close