रतनपुर में गांजा बरामद..2आरोपी गिरफ्तार..मादक पदार्थ समेत वाहन और नगद किया गया बरामद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-रतनपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोपी में दो लोगों को गिरफ्तार किा है। तीन किलो गांजा समेत वाहन को भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा- 20 बी नारकोटिक्स  के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 
 
                    पकड़े गए दोनो आरोपी हरदीडीह सरकंडा के रहने वाले है। आरोपियों का नाम अशोक पटेल और विजय है। आरोपियों के पास से तीन किलो गांजा, मोटर सायकल,2 नग मोबाईल समेत अन्य सामान जब्त हुआ है।
 
         रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से खबर मिली कि दो युवक गांजा लेकर परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने लखराम शराब भट्टी के सामने घेराबन्दी कर धर दबोचा। जांच पड़ताल के दौरान आरोपियों के पास से तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। 
 
                थाना प्रभारी हरविन्दर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अभियान चलाकर 29 जनवरी को बिहार निवासी गांजा तस्कर से 10 किलो गांजा बरामद किया है।
TAGGED:
close