80 किलोमीटर किया गया पीछा..पकड़ में आया गांजा तस्कर..बिल्हा मोड़ पर तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई..गांजा समेत 7 तस्कर गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— पुलिस प्रशासन को नशा विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने  लग्जरी कार से गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। गांजा समेत सभी पांच तस्कराों को पुलिस की संयुक्त टीम ने बिल्हा मोड़ के पास पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 30 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार एक अन्य गांजा तस्करी वाहन को कबीरधाम कुकदुर क्षेत्र में पकड़ा गया है।
 
           बिलासपुर पुलिस टीम को नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। 
 
                 साइबर सेल को मुखबिर से जानकारी मिली कि उड़ीसा से लग्जरी वाहनों में गांजा की तस्करी करते हुए मध्यप्रदेश के दो अलग-अलग गिरोह अलग अलग लग्जरी वाहन में रायपुर बिलासपुर हाईवे रोड से होते हुए मध्यप्रदेश की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सादे कपड़ों पर आरोपियों की गिरफ्तारी करने मौके पर पहुंच गयी। इसी दौरान मध्य प्रदेश की पंजीकृत वाहन पुलिस टीम को क्रॉस करते हुए आगे बढ़ी। शंका होने पर वाहन का पीछा किया गया। बिल्हा मोड़ के आगे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
 
           घेराबंदी कर पकड़े गए लग्जरी वाहन में 5 युवक सवार थे। युवकों को बाहर निकालकर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान बड़े बैग में 30 किलो गांजा बरामद किया गया। पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी। 
 
               पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह लोगक गांजा उड़ीसा के कोटपाड़ जिले से तस्करी कर मध्यप्रदेश के शहडोल ले जाया जा रहे थे। पुलिस की संयुक्त टीम ने दूसरे वाहन के संबंध में आरोपियो से पूछताछ की। आरोपियो ने बताया कि वाहन को दूसरे रास्ते से शहडोल की तरफ जाना बताया। जानकारी के बाद साइबर सेल टीम वाहन को पकड़ने तत्काल रवाना हुई।
 
                     पुलिस टीम ने दूसरे वाहन का  80 से 100 किलोमीटर तक पीछा किया। इस बीच कबीरधाम पुलिस कप्तान मोहित गर्ग को मामले की जानकारी दी गयी। खबर लगते ही कबीरधाम पुलिस ने बिलासपुर पुलिस के साथ  घेराबन्दी कर वाहन को अपने कब्जे में लिया। वाहन समेत आरोपियों को थाना कुकदुर कबीरधाम पुलिस  के हवाले किया गया।
 
                      तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में साइबर सेल निरीक्षक कलीम खान, उप निरीक्षक मनोज नायक, आरक्षक दीपक यादव, मुकेश वर्मा, दीपक उपाध्याय, तदबीर सिंह, थाना प्रभारी हिरी यू एन शांत  आरक्षक बलराम विश्वकर्मा थाना सरकंडा सहायक उपनिरीक्षक हेमन्त आदित्य की अहम् रही।
 
 बिल्हा मोड़ के पास पकड़े गए आरोपी
      
                   बिल्हा मोड़ के पास पकड़े गए सभी आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले है। आरोपियों के नाम राजेश महरा पिता पंचू महरा उम्र 32 साल निवासी अमलाई बड़का टोला थाना बुढ़ार जिला शहडोल है। समीर समीर पिता मोहम्मद असग़र सिद्दीकी उम्र 21 साल निवासी डिंडोरी को पकड़ा गया है। मनीष दास टांडिया पिता बदलू दास टांडिया उम्र 30 साल देवरी थाना डिंडोरी का रहने वाला है। साजन चौधरी पिता मूलचंद चौधरी उम्र 28 निवासी अतरिया थाना बुढ़ार जिला सहडोल  का निवासी है। गोपाल प्रसाद महरा पिता लाल चंद उम्र 23 अमलाई थाना बुढार का रहने वाला है। 
 
          इसके अलावा कबीरधाम में गिरफतार किए गए आरोपियों के नाम शेख वसीम, उदित महरा है।
TAGGED: , ,
close