बेंचने आए गांजा..ग्राहक के पहले पहुंच गयी पुलिस..दोनों आरोपी सामान के साथ गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—— चकरभाठा पुलिस ने गौठान में गांजा खरीदार का इंतजार कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से करीब तीन किलो गांजा जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक मस्तूरी का जबकि दूसरा नगाराडीह का रहने वाला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से खबर मिली कि दो लोग मोटरसायकल से गांंजा बेचने नगाराडीह पहुंचने वाले हैं। दोनों नगाराडीह रोड़ स्थित गौठान में गांजा बेचने वाले हैं। खबर मिलते ही चकरभाठा पुलिस टीम कुछ देर में मौके पर पहुंच गयी।

                     पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेराबन्दी कर धर दबोचा। मोटरसायकल सवार गांजा तस्करों में एक ने अपना नाम विकास पाटले ऊर्फ मिठ्ठु नगाराडीह निवासी होना बताया। जबकि दूसरे आरोपी ने अपना हरप्रसाद बंजारे निवासी मस्तूरी दलदली होना बताया।

                  पुलिस ने दोनों के पास से छानबीन के बाद करीब तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया। साथ ही मोटरसायकल और दोनों की मोबाइल को जब्त किया है। दोनोंके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

close