गिरीश और विजय ने दिखाई पदायात्रा को हरी झण्डी..कांग्रेसी और किसानों ने दिखाई ताकत..केन्द्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- केन्द्र सरकार की कृषि कानून के खिलाफ आज ब्लाक कांग्रेस के बैनर तले किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सूर्या की अगुवाई में किसानों के साथ पदयात्रा कर काले कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
 
                    केन्द्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ आज रतनपुर ब्लाक कांग्रेस नेताओं ने किसानों के पदयात्रा का समर्थन किया। पदयात्रा की अगुवाई ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सूर्या ने किया। इस दौरान रमेश सूर्या ने बताया कि काले कृषि कानून बिल के ख़िलाफ़ पिछले ढाई महीने से किसान दिल्ली सीमा पर धरना प्रदर्शन कर रहे है। अब तक 200 से अधिक किसान शहीद हुए है। बावजूद इसके पूंजीपतियों की सरकार अपने मनमानी से बाज नहीं आ रही है। 
 
          सूर्या ने बताया कि पीसीसी के निर्देश पर किसानों के समर्थन में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर ने किसान सम्मेलन और पदयात्रा का आयोजन महामाया चौक में किया। इस दौरान प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता मुख्यअतिथि छत्तीसगढ़ शासन खनिज निगम विभाग अध्यक्ष गिरीश देवांगन मौजूद रहे। किसान सम्मेनल की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने की।
 
                रतनपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश सूर्या ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों के साथ हो रहे अत्याचारों के विरोध और काले कृषि कानून बिल को वापस लेने केन्द्र सरकार पर दबाव बनाना है। इसी क्रम में आज रतनपुर में ब्लॉक कांग्रेस के कार्यक्रम में काफी संख्या में किसानों के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
 
           कार्यक्रम के बाद पद यात्रा को मुख्यअतिथि गिरीश देवांगन और विजय केशरवानी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पद यात्रा रतनपुर भ्रमण कर रेस्ट हाउस में समाप्त खत्म हुई। पदयात्रा में विशेष रूप से चुन्नी लाल सोनी, रामखिलावन अनुरागी, नीरज जायसवाल, आशीष शर्मा,वादिर खान,यासीन अली,जमुना माथुर, बालकृष्ण मिश्रा, जितेंद्र दुबे,इल्याश कुरैशी,नीलम सिंह,कुमारी बाई यादव,रानी बाई साहू, कौशिल्या बाई पाव, रेशम बाई,बेदराम कामलसेन, राजेन्द्र दुबे,जितेंद्र चंदेल,जितेंद्र चंदेल,राजा रावत,रवि रावत,अभिषेक काले,सुधीर दुबे,कमल सोनी,मोहर खान,विनय कश्यप,जतिन मिश्रा,सुधांशु दुबे,आकाश यादव, चिंटू कोशले, दिलशाद बेग,इशाहक बेग,जमीर खान,रफ़ीक बेग,रफी अंसारी,रॉकी अनुरागी,महावीर धीवर,अमन पटेल,राजेन्द्र धीवर,शमशेर खान,अफज़ल बेग, अजय यादव,अभिनय तिवारी,पुष्पेंद्र मिश्रा, राहुल दिवाकर मौजूद थे।      
close