बाऊंड्रीवाल लांघकर लड़की से छेड़छाड़..आरोपी गिरफ्तार..न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—कोनी थाना पुलि सने छेड़छाड़ मामले में मात्र 24 घन्टे के अंदर गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर कोर्ट के हवाले किया है। 
 
             पुलिस के अनुसार कोनी निवासी सतीश कुमार गवेल ने अजहान खान पर छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने पीडिता की ईज्जत लेने नीयत से आईटीआई कोनी की बांउड्रीवाल को लांघकर बदन छू कर छेडखानी करने लगा। 
 
       प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा-354,509, 8 पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। थानेदार ने बताया कि आलाधिकारियों के निर्देश पर छेड़छाड़ का आरोपी अजहान खान को कोनी स्थित आईटीआई के पास गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया।
TAGGED:
close