महाप्रबंधक ने जनता खान का लिया स्वाद..किया विकास कार्यों का निरीक्षण…टोकन सिस्टम पर जताया संंतोष

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20171227-WA0012बिलासपुर— दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक सुनील सिंह सोइन ने रायपुर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। सोईन ने चालक परिचालक संयुक्त लॉबी का भी जायजा लिया। दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक ने यात्री सुविधाओं का विकास, विस्तारीकरण,सुरक्षा, संरक्षा, निर्माण परियोजनाओं समेत अन्य प्रमुख मुद्दो पर अधिकारियो के साथ चर्चा की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       महाप्रबंधक सुनील कुमार सोईन ने रायपुर स्टेशन समेत रेल मंडल से संबंधित कार्यालयों का गहनता के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने यात्री सुविधाओं से संबंधित विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। रिटायरिंग रूम, अधिकारी विश्राम गृह, बुक स्टॉल, जन सुविधाओं, एस्कलेटर का जायजा लिया। गुढ़ियारी साइड में निर्माणाधीन विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। सोइन ने इस दौरान खानपान व्यवस्थाओं का भी भी जायजा लिया। जनता खाना और स्टाल पहुंचकर खाद्य पदार्थों को स्वाद भी लिया।

                महाप्रबंधक ने 27 दिसंबर को रेलवे आरक्षण केंद्र  का निरीक्षण किया। टाइम टेबल, आरक्षण काउंटर और  आरक्षण संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी ली। टोकन नंबर कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया। रायपुर रेल मंडल के आरएसडी और स्टेशन स्थित चालक-परिचालक संयुक्त रनिंग रूम का गहनता से निरीक्षण किया। कैंटीन निरीक्षण के अलावा पेयजल गुणवत्ता की भी जानकारी ली।

                                   निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान रायपुर रेल मंडल प्रबंधक कौशल किशोर ने महाप्रबंधक को विकास कार्यों की जानकारी दी। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक के सचिव हिंमाशु जैन समेत रायपुर रेल मंडल के सभी अधिकारी मौजूद थे।

close