मंदिर से आभूषण चोरी..दो आरोपी पकड़ाए..माता का मुकुट,त्रिशुल,बरामद..दोनो न्यायालय के हवाले

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने नवरात्र में मंदिर से माता का आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी के पास से आभूषण बरामद करने के बाद तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 
 
            सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि चौबे कॉलोनी, माता के मंदिर में बीती रात चोरी हुई। आरोपी ने ताला तोड़कर मुकुट, त्रिशूल और नगद पार कर दिया। मंदिर में चोरी की रिपोर्ट थाना पहुंचकर  पुजारी के बेटे ने दर्ज कराया।
 
        मामले को तत्काल विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम मंदिर पहुंचकर जांच पड़ताल की। आस पास के सीसीटीवी को भी खंगाला। लोकेशन भी ट्रेस किया गया। जांच पड़ताल  के बीच आदतन बदमाश को हिरासत में लिया गया।
 
             लोगों से जानकारी मिली कि घटना की रात आरोपी ओम दुबे को घटना की रात्रि को मंदिर के आसपास देखा गया था। पुख्ता होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी  को अशोक नगर से हिरासत में लिया। कड़ाई से  पूछताछ की कार्रवाई की गयी। आरोपी ने अपराध कबूल किया और अपने साथी का भी नाम बताया। दूसरे आरोपी का नाम शिवम बताया। आरोपी  की निशानदेही पर सभी आभूषण को बरामद किया गया। अमन पाण्डेय और शिवम के खिलाफ आईपीसी  की धारा 457 380 दर्ज कर न्यायालय के हवाले किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close