Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, सोने-चांदी के कीमतों में गिरावट, इस शहर में जानें 10 ग्राम GOLD का रेट

Shri Mi
4 Min Read

Gold Silver Price Today:  आज सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। देश में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47,050 रुपये है। बीते दिनों 46,150 था। यानी दाम 100 रुपये कम हुए हैं। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत आज 51,330 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम 50,440 था। यानी दाम में 110 रुपये कम हुए हैं। यूपी के गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों में गिरावट तो बरेली में दोनों के रेट स्थिर रहे। आगरा में सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी में बढ़त दिखाई दी। सोमवार को सोना 52500 प्रति दस ग्राम और चांदी 60300 प्रति किलो थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मंगलवार को सोना 52400 प्रति दस ग्राम और चांदी 60500 प्रति किलो रही।गोरखपुर में सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 60500 प्रति किलो थी। मंगलवार को सोना 52100 प्रति दस ग्राम और चांदी 60000 प्रति किलो रही। बरेली में सोना-चांदी दोनों स्थिर रहे। सोमवार को सोना 52350 प्रति दस ग्राम और चांदी 60000 प्रति किलो रही। मंगलवार को सोना 52350 प्रति दस ग्राम और चांदी 60000 प्रति किलो रही।

कानपुर में सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 60700 प्रति किलो रहा। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है।
जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा
एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है।

लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर जानें
Gold silver price today : 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यानलोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close