सरकारी कार्यालयों में होगा गोनाईल का प्रयोग..IG और कलेक्टर से हरी झण्डी ..मेयर ने बताया फिनाइल का बेहतर विकल्प..स्वालंबन को मिलेगा बल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—– मोपका गौठान में महिला समूह के प्रयास से साफ सफाई में प्रयोग होने वाले फिनाइल की तरह गोनाइल तैयार किया गया है।आज मेयर समेत कांग्रेस नेता स्वसहायता समूह के पदाधिकारियों के साथ आईजी को गोनाइल का सैम्पल दिया। बताया कि गोनाइल का प्रयोग फिनाइल की जगह किया जा सकता है। मेयर ने आईजी को सैम्पल देकर प्रयोग के तौर पर आजमाने को कहा। साथ ही बताया कि कारगर साबित होने पर गोनाइल का  सभी थानों में प्रयोग करने की इजाजत दें।
 
                 नगर निगम बिलासपुर के मोपका गोठान में महिला समूहों के प्रयास से गाय के मूत्र और गोबर से विभिन्न प्रकार के लाभकारी उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में महिला स्व सहायता समूह ने गाय के मूत्र से फिनाईल की तर्ज पर गोनाइल तैयार किया है।
 
            सोमवार को मेयर और कांग्रेस नेता समेत स्व सहायता समूह की महिलाएं गोनाइल लेकर आईजी कार्यालय पहुंची। मेयर ने आईजी दीपांशु काबरा को बताया कि गोनाइल को मोपका गोठान में तैयार किया गया है। आईजी को सैम्पल भेंट करते हुए मेयर ने निवेदन किया कि गोनाईल का प्रयोग फिनाइल की जगह प्रयोग के तौर पर किया जा सकता है। कारगर साबित होने पर गोनाइल को संभाग में सभी जिलों के थानों में साफ सफाई के दौरान किया जाए।
 
               मेयर के निवेदन को स्वीकार करते हुए आईजी दीपांशु काबरा ने आश्वासन दिया कि विभाग के सभी कार्यालयों में मोपका गोठान में निर्मित गोनाईल का उपयोग कराएंगे। महापौर ने बताया कि शासन की गोधन योजना के तहत शहर के गोठानों में गाय के गोबर से गोकाष्ट और गौ मूत्र से गोनाईल (फिनाईल) का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में 3 महिला स्व.सहायता समूह में 30 से अधिक महिलाएं काम कर रही हैं। शहर के मोपका गोठान से निर्मित गोनाईल (फिनाईल) के संबंध में बिलासपुर कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर से भी बात हुई है। कलेक्टर ने भी शासकीय कार्यालयों में गोनाईल (फिनाईल) उपयोग कराने की बात कही है।
 
                आईजी से मुलाकात के दौरान मेयर और कांग्रेस नेता समेत मिशन मैंनेजर माया शुक्ला, गोठान समिति अध्यक्ष श्वेता कोचर, गोवर्धन समिति की अध्यक्ष खुशबू वस्त्रकार ,बब्बी भंडारी, बाटू सिंह मौजूद थे।
 
  प्रत्येक दिन 200 लीटर का गोनाईल उत्पादन
 
           गोठान समिति अध्यक्ष श्वेता कोचर ने बताया कि मोपका गोठान में प्रत्येक दिन 200 लीटर गोनाईल (फिनाईल) का उत्पादन किया जा रहा है। गोनाईल में गौ मूत्र के अलावा नीम की पत्तियां डाली जाती है। गौ मूत्र एसीड का काम करती है। नीम की पत्तियों का घोल बैक्टीरिया खत्म करती है। श्वेता ने जानकारी दी कि महापौर के प्रयास से दिनों-दिन गोनाइल की मांग बढ़ती जा रही है। खासकर सरकारी कार्यालयों में इसकी सबसे रज्यादा मांग  है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close