10 दिन बाद शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत

Rajyog 2023, Grah Parivartan 2023, Budh Gochar 2023, Budh Gochar 2023, Nirjala Ekadashi 2023 Monthly Rashifal,Upay, Astro News, Neech Bhang Rajyog, Horoscope Today, Shani Sadesati, Akshaya Tritiya, Surya Grahan, Aaj Ka Rashifal ,Horoscope Today,Budhaditya Rajyog In Capricorn,AstroNews, horoscope, religion news ,Year Ender 2022,
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में भौतिक सुख, ऐश्वर्य, सौंदर्य व कला का कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह गंगा दशमी पर 30 मई को राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से मौसम, सामाजिक जीवन तथा विभिन्न राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।

ज्योतिष के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर 30 मई को शाम 7.29 बजे शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। शुक्र मिथुन राशि को छोड़कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में पहले से ही मंगल विद्यमान हैं।

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का ये गोचर चौथे भाव में होने जा रहा है। इस समय परिवार में शांति का वातवरण बनेगा। परिवार की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक सदस्यों का आपके साथ समर्थन रहेगा। हर काम में उन्नति प्राप्त होगी। विवाहित लोगों के लिए ये गोचर शुभ रहने वाला है।

धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग भी बन सकते हैं। जल्दबाजी में गलत फैसलें लेने से बचें। अपने आप को मजबूत रखें। सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से इस गोचर के दौरान आप धन का निवेश करेंगे और पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिलेगा।

शुक्र का ये गोचर कर्क राशि में ही होने जा रहा है। आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा। अपनी वाणी से आप लोगों को आकर्षित कर लेंगे।

कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। नौकरी में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध मधुर बनेंगे। इस दौरान व्यापार में अच्छी उन्नति और प्रगति देखने को मिलेगी। अच्छे धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

IMD Alert: उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले 5 दिन आंधी-तूफान, तीन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, जानें पूर्वानुमान
READ

3. वृश्चिक
शुक्र का ये गोचर वृश्चिक राशि वालों के नवम भाव में होने जा रहा है। इस समय विदेश यात्रा का संयोग बन सकता है। मन खुश रहेगा। कुछ नए लोगों से इस दौरान मिलेंगे और धार्मिक गतिविधियों से भी जुड़ेंगे। विद्यार्थियों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है।

कलात्मक क्षेत्र में रुचि बढ़ सकती है। गोचर के दौरान आपको अपने संचित धन से लाभ प्राप्त होने की संभावना है और आप धन की बचत करने में भी सक्षम होंगे। आपने यदि कहीं निवेश किया था, तो उससे भी लाभ होने की आपको संभावना है। आपको अपने पैसे को उपयोगी तरीके से खर्च करने के कई अवसर मिलेंगे।

मीन
शुक्र का ये गोचर मीन राशि वालों के पंचम भाव यानी प्रेम भाव में होगा। आपकी आपके पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। छात्रों के लिए ये समय थोड़ा भार भरा रह सकता है। इस दौरान आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो प्रयास करते रहें, आप को सफलता मिल जाएगी। आप अपने जीवन में आत्मविश्वास और सकारात्मकता में सुधार देखेंगे और आपको अपने व्यवसाय में सफल होने और लाभ कमाने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।