60 हजार का माल बरामद..नगद जब्त..पुलिस कार्रवाई में 3 गिरफ्तार..2 नाबालिग भी शामिल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस ने नकबजनी मामले के दो प्रकरणों में तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वेल्डिंग मशीन, वेल्डिंग केबल, कटिंग सेट समेत कुल 60000 का माल समेत नगद बरामद किया गया है। आरोपी को रवि शंकर कौशिक को न्यायालय में पेश कर जेल के हवाले किया गया है।
 
                                    सिरगिट्टी थानेदार फैजूल शाह ने बताया कि राजकुमार यादव पिता लक्ष्मण यादव निवासी लिमतरी ने 26 सितम्बर को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी नेे अपनी शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति नेकयाश ग्रुप आफ इंडस्ट्री कंपनी सिरगिट्टी से वेल्डिंग मशीन, वेल्डिंग केबल, कटिंग सेट, पाइप कटर समेत पावर केबल कीमत करीब 60000 के सामान पर हाथ किया है। 
 
               पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की। पतासाजी के दौरान संदेही रवि शंकर कौशिक पिता चेतराम कौशिक निवासी नयापारा परसदा को हिरासत में लिया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान चोरी का अपराध कबूल किया। आरोपी के कब्जे से वेल्डिंग मशीन, वेल्डिंग कटिंग सेट,पावर केबल जब्त किया गया। विवेचना के दौरान चोरी के आरोप में दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया। नाबालिकों के कब्जे से पान मसाले का समान जब्त किया गया।
 
                 पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457,380 का अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।  घटित करना पाए जाने से आरोपी एवं अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर दिनांक 03.10.2021 को  न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय एवं किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुरभेजा गया भेजा गया।   
                                                                प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया, महिला प्रधान आरक्षक 275 रीना प्रधान बंजारे, आरक्षक बुधराम कुम्हार, धनराज कुंभकर, रंजीत खलखो, सुरेंद्र कौशिक की अहम भूमिका रही।
close