जनआन्दोलन रोकने सरकार ने लाया कानून, भाजपाई सोमवार को करेंगे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Shri Mi

बिलासपुर। कांग्रेस सरकार द्वारा जन आंदोलन को कुचलने के लिए लाए गए काले कानून के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 16 मई सोमवार को प्रातः 10 बजे तहसील कार्यालय के सामने घड़ी चौक में एकत्र होकर जिलाधीश कार्यालय कलेक्ट्रेट जाकर प्रदर्शन करेंगे, जिसकी तैयारियों के लिए बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा कार्यालय करबला बिलासपुर में आहूत की गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरे प्रदेश में भय का वातावरण बनाकर लोगों के मौलिक अधिकार छीनने का प्रयत्न कर रही है। 16 तारीख को इस अत्याचारी, दमनकारी, लोकतंत्र विरोधी सरकार के विरुद्ध विद्रोह का शंखनाद करना है। प्रदेश की सरकार डरी हुई है जो अपने विरुद्ध होने वाले किसी भी आंदोलन को कुचलने के लिए विभिन्न कुप्रयास कर रही है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के 3 वर्षों में जनता को वादाखिलाफी, झूठ, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं मिला। अब जनता पूछ रही है कि जो वादे करके कांग्रेस सत्ता में आई थी वह कहां हवा हो गए। यह सरकार जनता की सवालों से डरकर काला कानून लेकर आई है। इसके विरोध में भाजपा 16 मई को भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुॅचकर प्रदर्शन करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि 16 मई को प्रातः 10 बजे तहसील कार्यालय के सामने घड़ी चौक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जिलाधीश कार्यालय कलेक्ट्रेट पहुॅचकर भूपेश सरकार द्वारा लाए गए काला कानून का पूरजोर विरोध करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से किशोर राय, उमाशंकर जायसवाल, गुलशन ऋषि, अशोक विधानी, मनीष अग्रवाल, प्रबीरसेन गुप्ता, राजेश मिश्रा, विजय सिंह, महेश चंद्रिकापुरे, उदय मजूमदार, विजय ताम्रकार, राजेश सिंह, बंधु मौर्य, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, सुनीता मानिकपुरी, पल्लव धर, चंद्रप्रकाश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, अजीत सिंह भोगल, अरविंद बोलर, संदीप दास, धीरेन्द्र केशरवानी, डीके साहू, अमित चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, बी.वल्लभ राव, शेखर पाल, प्रकाश यादव, कमल जैन, हशमुख भाई कोठारी, बबलु पमनानी, मोतीराम गंगवानी, रेणुका नागपुरे, विरेन्द्र चौधरी, अनुज टंडन, विजय यादव, संजय यादव, राजेश पाण्डेय, पुष्पा तिवारी, योगेश बोले, दिनेश देवांगन, बल्लू हरियाणी, आनंद तिवारी, कमल छाबड़ा, गोपी ठारवानी, कमल कौशिक, सुब्रत दत्ता, प्रदीप शुक्ला, उमेश यादव, गणेश रजक, दीपक साहू, केदार खत्री, सुकांत वर्मा, किशोर यादव, नारायण कुर्रे, रोहित मिश्रा, महर्षि बाजपेयी, मोनू रजक, रमेश जायसवाल, राजेश बंजारे, प्रशांत कश्यप, स्नेहलता शर्मा, शोभा कश्यप, रजनी यादव, चंदना गोस्वामी, प्रभा दुबे, निरजा सिन्हा, दीपशिखा यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close