जानबूझकर खाद की किल्लत पैदा कर रही सरकार..कांग्रेस नेताओं ने लगाया केन्द्र पर आरोप..भाजपा को बताया किसान विरोधी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—रासायनिक खाद की किलल्त के खिलाफ नेहरू चौक में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज़िला कलेक्टर सारांश मित्तर को ज्ञापन भी दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान सभी कांग्रेस नेताओं ने भाषण दिया। केन्द्र सरकार को किसान विरोधी बताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार गैर भाजपा राज्य वाले सरकारों को जानबूझकर परेशान करती है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

         धरना प्रदर्शन के दौरान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रमोद नायक ने केंद्र सरकार पर  छत्तीसगढ़ के किसानी के साथ सौतेला व्यवहार करने की बात कही। उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने पहले 2500 रुपये समर्थन मूल्य का विरोध किया। 60 लाख मैट्रिक टन चावल लेने की सहमति देने के बाद यू टर्न लिया। अब किसानों की फसल उत्पादन को बाधा पहुंचने मोदी सरकार ने खाद की किल्लत पैदा कर दिया है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार किसान हितैषी योजना चाहे ऋण माफी हो या एथेनॉल प्लांट स्थापित करने की हो।  केंद्र सरकार तिलमिला गयी है। हर तरह से रोक लगाने पर आमादा है। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता भी केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति के साथ खड़े है ।

                 जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि भाजपा का इतिहास अंग्रेजो और पुंजिपतियो का समर्थक रहा है।  भाजपा किसान,मजदूर की बात करती है लेकिन  काम उद्योगपतियो को लाभ पहुंचाने की करती है। गरीब के की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो रही है। दूसरी तरफ उद्योगपतियो की सम्पत्ति बढ़ रही है। किसान एक वर्ष से तीन काला कानून वापस करने की मांग कर रहे है। नरेंद्र मोदी अपने उद्योगपति साथियो के भय से कानून वापस नही लेने को तैयार नहीं है।

            प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी ने कहा कि धरना का उद्देश्य नरेंद्र मोदी और भाजपा को बेनकाब करना है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने 11.75 लाख मैट्रिक टन खाद की मांग की है। लेकिन केंद्र ने जुलाई तक 5.26 लाख मैट्रिक टन खाद ही आपूर्ति की है। केंद्र सरकार व्यपारियो को पूरा खाद दे रही है। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार को नही दे रही है। केंद्र सरकार चाहती है कि अधिक मात्रा में कालाबाज़ारी हो और छत्तीसगढ़ बदनाम हो। केंद्र सरकार ने अभी तक मात्र 2.62 लाख मैट्रिक टन यूरिया दिया है। जबकि छत्तीसगढ़ को 5 लाख मैट्रिक टन से अधिक की जरूरत है।

                अर्जुन तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार जान बूझकर छत्तीसगढ़ के किसानों को खाद की आपूर्ति नही कर रह ीहै। धरना को महापौर रामशरण यादव, पूर्वशहर अध्यक्ष विजय पांडेय,संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला,पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, महेश दुबे,सन्दीप दुबे,शिवा मिश्रा,विनोद साहू,अरविंद शुक्ला, शैलेन्द्र जायसवाल,ब्रजेश साहू, तरु तिवारी,गणेश रजक,अखिलेश बाजपेयी, सीमा पांडेय,जहूर अली ने सम्बोधित किया ,छत्रदास ने कविता के माध्यम से मोदी सरकार का विरोध किया।

               मंच संचालन शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने और आभार ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन ने  किया।

Share This Article
close