वरिष्ठ नौकरशाहों का तबादला, कई अधिकारी के विभाग बदले, यहां देखें अधिकारियों की लिस्ट

Shri Mi
1 Min Read

नई दिल्ली- केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को वरिष्ठ स्तर पर नौकरशाहों के तबादले के तहत वरिष्ठ नौकरशाह विभु नायर को विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गयी है।तमिलनाडु संवर्ग के वर्ष 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी विभु नायर वर्तमान में वाणिज्य विभाग में भारत व्यापार संवर्धन संगठन के कार्यकारी निदेशक के पद पर हैं। उनके अलावा, सुमिता डावरा को उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में विशेष सचिव (लॉजिस्टिक) के रूप में नियुक्त किया गया है।

कपड़ा मंत्रालय में विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) शांतमनु का तबादला कर उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। ओडिशा कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी संजय रस्तोगी को रसायन और उर्वरक मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है।

वह वर्तमान में वस्त्र मंत्रालय में विकास आयुक्त (हथकरघा) के पद पर कार्यरत हैं। अंतर राज्य परिषद सचिवालय में अतिरिक्त सचिव श्रीराम तरणीकांति को गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के भी विभाग बदले गए हैं। 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close