Govt Jobs 2022: 700 से ज्यादा अलग अलग पदों पर निकली है भर्ती, 15 नवंबर से पहले करें apply, जानें आयु पात्रता

Shri Mi
7 Min Read

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (MP Govt Jobs 2022)  पाने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) या मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) और मध्य प्रदेश जल निगम ने अलग अलग विभाग में 700 पदों पर भर्ती निकाली है।इसकी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अन्य की नवंबर से शुरू होगी। सबकी भर्तियों की लास्ट डेट अलग अलग है। नौकरी संबंधित सभी जानकारी नीचे दी गई है।इच्छुक उम्मीदवारों योग्यतानुसार आवेदन कर सकते है।मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने समूह-2 उप समूह-3 स्वच्छता निरीक्षक, केमिस्ट और समकक्ष के 344 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक कैंडिडेट्स 21 नवंबर से 5 दिसंबर 2022 के बीच ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।NEWS अपडेट के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े,यहाँ क्लिक करे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

MPPEB Group 2 sub group 3

कुल पद-344

आयु सीमा- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़े वर्गों, विभागों/ निगमों /मंडलों /आयोग /स्वायत्तशासी/ निकायों /होमगार्ड में कार्यरत शासकीय सेवकों तथा महिला अभ्यर्थी के लिए आयु सीमा 45 वर्ष होगी।आयु सीमा की गणना भर्ती के चालू वर्ष की 1 जनवरी की स्थिति में की जाएगी।

आवेदन शुल्क – सामान्य को 500 और ओबीसी, एससी और एसटी को 250 रुपए लगेंगे।अलग अलग पदों के लिए योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है।

परीक्षा केन्द्र– यह परीक्षा भोपाल, इंदौर, जबलपुर,ग्वालियर, सतना, उज्जैन, नीमच, सागर और सीधी केन्द्र पर होगी।

परीक्षा: 10 फरवरी 2023 से

महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि- 21 नवंबर 2022
  • आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि -5 दिसंबर 2022
  • आवेदन पत्र में संशोधन करने की प्रारंभिक तिथि- 21 नवंबर 2022
  • आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि- 10 दिसंबर 2022
  • परीक्षा दिनांक एवं दिन- 10 फरवरी 2023 से प्रारंभ

मध्यप्रदेश जल निगम (MADHYA PRADESH JAL NIGAM ) ने मैनेजर के 48 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स 7 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित (MPJNM VACANCY 2022) की आधिकारिक वेबसाइट WWW.MPONLINE.GOV.IN पर जाकर ऑनलाइन आवेदन देख सकते हैं।

MP JAL NIGAM RECRUITMENT

कुल पद– 48

पदों का नाम –

टेक्निकल मैनेजर (Civil Engineering)

आयु सीमा – कैंडिडेट्स की उम्र अधिकतम 27 साल होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

योग्यता – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास B.E/ B.Tech + GATE Score Card, या इसके सामान उपाधि होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

वेतनमान – इस Govt Job में सैलेरी ₹56,100 – ₹1,77,500/-होगी।

चयन प्रक्रिया – पर्सनल इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और वॉक इन इंटरव्यू का चयन होगा।

आवेदन प्रक्रिया – इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Online करना होगा आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

आवेदन शुल्क (Application Fees) –

Gen/OBC/EWS: ₹250/-
SC/ST/PWD/Women: ₹250/-

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी की भर्ती के लिए 305 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती तकनिकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत निकाली गई है। MPPEB के लिए आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री पास उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। ऑनलाइन फॉर्म 01 नवंबर 2022 से शुरू होंगे जो कि 15 नवंबर 2022 तक भरायेंगे। इसके लिए मध्य प्रदेश के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते है।

MPPEB ITI Training Officer

कुल पद-305

विभाग का नाम- तकनिकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग

पद का नाम- आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी

आयु सीमा- न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष की अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

शैक्षिणक योग्यता- आईटीआई/ पॉलिटेक्निक डिप्लोमा/ इंजीनियरिंग डिग्री।/ ग्रेजुएशन। हाईस्कूल और समकक्ष पुराने पाठ्यक्रम से 11वीं परीक्षा पास होने के अलावा एनसीवीटी एसिडिटी से संबंधित ट्रेड में आईटीआई अप्रेंटिसशिप परीक्षा का पास होना अनिवार्य है।

सैलरी- 32800-114800/-

चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा में सभी एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे ट्रेड से संबंधित 75 और 10वीं कक्षा के विज्ञान और गणित सामान्य ज्ञान तार्किक कंप्यूटर के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे।

आवेदन शुल्क- उम्मीदवारों को 500 शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के जरिए इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरा करें। आवेदन 15 नवंबर 2022 तक करना अनिवार्य होगा।

MPPEB Recruitment 2022

  • एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड या मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPPEB-MPSEB Madhya Pradesh Employees Selection Board) ने तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों के पदों की भर्ती निकाली है।
  • इसके लिए चयन परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए 1 नवबंर से आवेदन शुरू होंगे और 15 नवंबर लास्ट डेट रहेगी। परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 7 शहरों में किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख -17 अक्टूबर 2022
  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि -01 नवंबर 2022
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि -15 नवंबर 2022
  • आवेदन पत्र में संशोधन करने की तारीख-01 नवंबर से 20 नवंबर 2022
  • परीक्षा दिनांक -16 दिसंबर 2022

आवदेन शुल्क

  • अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए- ₹500 प्रति प्रश्न पत्र अनुसूचित जाति/ जनजाति /अन्य पिछड़ा वर्ग/ दिव्यांग
  • अभ्यर्थियों के लिए (केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासियों के लिए)- ₹250 प्रति प्रश्न पत्र
  • ऑनलाइन आवेदन- किओस्क के माध्यम से ऑनलाइन भरने वाले अभ्यर्थियों के लिए एमपी ऑनलाइन का पोर्टल शुल्क ₹60
  • अतिरिक्त रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगिन कर फॉर्म भरने पर पोर्टल शुल्क- ₹20
    सीधी भर्ती- बैकलॉग के लिए -कोई शुल्क नहीं

परीक्षा शहर- इस परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के 07 शहरों में किया जाएगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, सागर।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close