Grah Pravesh Muhurat 2023: गृह प्रवेश के लिए जून में है केवल एक शुभ मुहूर्त, मई में इस दिन कर सकते हैं घर की पूजा

Shri Mi
3 Min Read

Grah Pravesh Muhurat 2023/ हर कोई चाहता है कि उसका अपना कोई आशियाना हो। इसके लिए वो कई तरह की तैयारियां और कड़ी मेहनत करता है। अपने सपनों के घर के लिए लोग एक-एक चीज चुनकर लाते हैं, जिससे उनका आशियाना सुंदर लगे। ऐसे में जब उस नए घर में प्रवेश का समय आता है तो भी लोग विधि विधान के साथ और मुहूर्त को देखकर जाते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

तो अगर आप भी अपने नए घर में जाना चाहते हैं तो एक बार मई और जून के शुभ मुहूर्त को जरूर देखें। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, नए घर में प्रवेश शुभ मुहूर्त को देखते हुए और पूजा-पाठ के बाद ही करना चाहिए, तभी आपको वह घर आपको शुभ फल देगा। तो चलिए जानते हैं कि मई और जून में गृह प्रवेश के लिए कौनसा दिन शुभ रहेगा।

गृह प्रवेश मई-जून शुभ मुहूर्त (Grah Pravesh May-June Shubh Muhurat Date)

अगर आप मई में गृह प्रवेश की पूजा करने की सोच रहे हैं तो आपके पास अब केवल 3 मुहूर्त बाकी हैं। वहीं जून में गृह प्रवेश के लिए सिर्फ 1 दिन है। इसके बाद नवंबर में 6 दिन और दिसंबर में 4 दिन गृह प्रवेश के लिए शुभ हैं।

  • मई 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त तारीख- 6, 11, 15, 20, 22, 29 और 31 मई 2023
  • जून 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त: 12 जून 2023
  • नवंबर 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त: 17, 18, 22, 23, 27 और 29 नवंबर 2023
  • दिसंबर 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त: 6, 8, 15 और 21 दिसंबर 2023

गृह प्रवेश करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • गृह प्रवेश कभी भी रविवार और शनिवार के दिन नहीं करना चाहिए।
  • गृह प्रवेश दीपावली से पहले और नवरात्रि के अवसर पर काफी शुभ माना जाता है।
  • गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त देखना आवश्यक होता है।
  • घर को फूलों, तोरण और पताका आदि से सजाना चाहिए।
  • मंगल कलश के साथ पति-पत्नी को साथ में गृह प्रवेश करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं।इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close