सफाई कर्मचारियों की ठेका कम्पनी से शिकायत..बताया..किया जा रहा शोषण..विरोध करने पर गिरती है गाज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- नगर निगम सफाई ठेका कम्पनी डीएमएसडब्लू साल्यूशन के कर्मचारियों ने कलेक्टर से लिखित शिकायत की है। कर्मचारियों ने ठेका कम्पनी पर अमानवीय तरीके से शोषण  किए जाने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में बताया है कि शोषण के विरोध किये जाने पर कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया जाता है। मुंह रखने पर 12 घंटे से ज्यादा काम लिया जाता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     निगम सफाई ठेका कम्पनी डीएमएसडब्लू साल्यूशन के कर्मचारियों ने  शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने जिला प्रशासन को बताया कि तीन साल हो गए। अभी तक कम्पनी ने न ज्वाइनिंग लैटर दिया, न सैलरी स्लिप ही दिया है। कम्पनी अपने सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी दर भी नही देता है। प्रत्येक कर्मचारियों से 12 घंटे से अधिक काम लिया जाता है। विरोध करने पर बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

             कर्मचारियों ने बताया कि छोटी छोटी बातों पर प्रताडित किया जाना कम्पनी कर्मचारियों की तरफ से आम बात है। पिछले सप्ताह ड्रायवर श्याम बघेल को बिना कारण बताओं नोटिस के काम से निकाल दिया गया। जबकि श्मामू बघेल ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी है।

                   कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से निवेदन में कहा कि श्यामू को नौकरी पर बहाल किया जाए। उसके परिवार की हालत ठीक नहीं है। साथ ही डीएमएसडब्लू साल्यूशन कम्पनी कर्मचारियों को भी निर्देश दिया जाए कि सफाई कर्मचारियों के साथ मानवीय व्यहवार किया जाए। यदि उनकी परेशानियों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो सभी सफाई कर्मचारी कम्पनी का विरोध करने को लेकर आंदोलन को मजबूर होंगे।

close