GT vs CSK-163 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपरकिंग्स का सातवां विकेट गिरा है। शिवम दुबे 18 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद शमी ने उन्हें राशिद खान के हाथों कैच कराया। अब महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिचेल सैंटनर क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर सात विकेट पर 165 रन है।आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज आज हो गया। टूर्नामेंट के पहले मैच में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के सामने चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। चेन्नई और गुजरात के बीच अब तक दो मैच खेले गए हैं। गुजरात ने दोनों मैच अपने नाम किए हैं।चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीत लिया। उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स की पारी शुरू हो गई है। सीएसके के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर उतर गए हैं। गुजरात के लिए मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
चेन्नई सुपरकिंग्स को पहला झटका तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी ने कॉन्वे को क्लीन बोल्ड कर दिया। कॉन्वे छह गेंद पर एक रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद मोईन अली क्रीज पर आए हैं। चेन्नई ने तीन ओवर में एक विकेट पर 14 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 12 रन बनाकर नाबाद हैं। मोईन अली को अभी अपना खाता खोलना है।राशिद खान ने गुजरात टाइटंस को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने छठे ओवर की पांचीं गेंद पर मोईन अली को विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। मोईन ने 17 गेंद पर 23 रन बनाए। चेन्नई की पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। उसने छह ओवर में दो विकेट पर 51 रन बनाए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 24 और बेन स्टोक्स एक रन बनाकर नाबाद हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स को तीसरा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने आठवें ओवर की चौथी गेंद पर बेन स्टोक्स को आउट कर दिया। स्टोक्स छह गेंद पर सात रन बनाकर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को कैच थमा बैठे। स्टोक्स को चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस बार नीलामी में 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह पहले मैच में अपना जलवा नहीं दिखा सके। चेन्नई ने आठ ओवर में तीन विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 38 और अंबाती रायुडू एक रन बनाकर नाबाद हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 23 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। चेन्नई ने नौ ओवर में तीन विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 25 गेंद पर 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, अंबाती रायुडू ने एक रन बनाए हैं।चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन के पार हो गया है। ऋतुराज गायकवाड़ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और 30 गेंद में 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर अंबाती रायुडू उनका साथ दे रहे हैं। 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट पर 114 रन है।
Ruturaj Gaikwad ✅
Ravindra Jadeja ✅When @gujarat_titans fought back with two wickets in an over 👌🏻👌🏻
Follow the match ▶️ https://t.co/61QLtsnj3J#TATAIPL | #GTvCSK pic.twitter.com/09ncGUzJWJ
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023
बाउंड्री में फील्डिंग के दौरान गुजरात के बल्लेबाज केन विलियम्सन चोटिल हो गए हैं। उनके घुटने में चोट लगी है। ऋतुराज गायकवाड़ ने जोशुआ लिटिल की गेंद पर शानदार शॉट लगाया था। गेंद छह रन के लिए बाउंड्री के बाहर जा रही थी, लेकिन बाउंड्री में खड़े विलियम्सन ने शानदार जंप के साथ गेंद पकड़ ली। हालांकि, वह बाउंड्री के बाहर गिरने लगे। ऐसे में उन्होंने गेंद मैदान के अंदर की तरफ उछाल दी, लेकिन जमीन पर गिरने के बाद वह संभल नहीं पाए। उनके घुटने में चोट लगी और वह बाउंड्री के बाहर ही लेट गए। वहीं, गेंद मैदान में गिरने के बाद बाउंड्री से टकरा गई और ऋतुराज को चार रन मिले।
121 रन के स्कोर पर चेन्नई का चौथा विकेट गिरा है। अंबाती रायुडु 12 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जोशुआ लिटिल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब ऋतुराज गायकवाड़ के साथ शिवम दुबे क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर चार विकेट पर 121 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ 37 गेंद में 76 रन बनाकर खेल रहे हैं।
चार विकेट के नुकसान पर चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। ऋतुराज गायकवाड़ अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, शिवम दुबे दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे हैं। चेन्नई ने इस मैच में काफी तेज शुरुआत की थी, लेकिन रायुडू का विकेट गिरने के बाद चेन्नई की रन गति कम हुई है। हालांकि, ऋतुराज अभी भी क्रीज पर हैं और चेन्नई के पास 200 से ज्यादा रन बनाने का मौका है।
151 रन के स्कोर पर चेन्नई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। ऋतुराज गायकवाड़ 50 गेंद में 92 रन बनाकर आउट हुए। अल्जारी जोशेप की फुलटॉस गेंद पर शुभमन गिल ने उनका कैच पकड़ा। यह गेंद ऋतुराज की कमर के करीब थी। ऐसे में अंपायर ने रिव्यू में नो बॉल चेक की, लेकिन यह सही गेंद थी और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। अब शिवम दुबे के साथ रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।153 रन के स्कोर पर चेन्नई को छठा झटका लगा है। रवींद्र जडेजा एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अल्जारी जोशेप ने उन्हें विजय शंकर के हाथों कैच कराया। अब शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर छह विकेट पर 155 रन है।163 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपरकिंग्स का सातवां विकेट गिरा है। शिवम दुबे 18 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद शमी ने उन्हें राशिद खान के हाथों कैच कराया। अब महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिचेल सैंटनर क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर सात विकेट पर 165 रन है।163 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपरकिंग्स का सातवां विकेट गिरा है। शिवम दुबे 18 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद शमी ने उन्हें राशिद खान के हाथों कैच कराया। अब महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिचेल सैंटनर क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर सात विकेट पर 165 रन है।