TOP NEWS

Guru Gochar-12 साल बाद मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं बृहस्पति देव, इन 3 राशियों को जबरदस्त फायदे मिलने के प्रबल योग

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Guru Gochar 2023: भारतीय ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपनी राशि बदलते हैं। कुछ ग्रह शीघ्रता से गोचर करते हैं तो कुछ ग्रह लंबे समय के अंतराल के बाद गोचर करते हैं। इसी क्रम में 12 साल बाद बृहस्पति देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। अप्रैल के महीने में गुरु मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेगा।

बृहस्पति के गोचर का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान आर्थिक लाभ और तरक्की होने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां-

मिथुन राशि के जातकों पर बृहस्पति गोचर का प्रभाव

बृहस्पति आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर करेगा। यह घर आय और लाभ का स्थान माना जाता है। गुरु के प्रभाव से इस दौरान आपको काफी अच्छी आमदनी होगी। आय के नए मार्ग बनेंगे। आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। व्यापार में किसी नए सौदे से आपको लाभ होगा।

मकर राशि के जातकों पर बृहस्पति गोचर का प्रभाव

बृहस्पति आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। यह भाव भौतिक सुख और माता का माना गया है। गुरु गोचर के प्रभाव से आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। जातक को वाहन सुख मिलेगा। माता से संबंध मधुर बनने के प्रबल योग बन रहे हैं। माता-पिता के माध्यम से धन की प्राप्ति होने की संभवना है।

तुला राशि के जातकों पर बृहस्पति गोचर का प्रभाव

बृहस्पति आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा। इस भाव को वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान माना जाता है। गुरु के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप में काम करना फायदेमंद रहेगा। वहीं दूसरी ओर जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होने के प्रबल योग हैं।

2023 में इन 3 राशि पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग
Back to top button
close
YOUR EXISTING AD GOES HERE