विशाखापत्तनम फरार होने से पहले गुटखा लूटेरे गिरफ्तार..पुलिस कप्तान ने बताया..लाखों का सामान बरामद..6 मोबाइल,कार,माजदा जब्त

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
 
बिलासपुर—-पुलिस ने थाना तोरवा क्षेत्र धुमा चौक महमंद से 24 जनवरी 2022 की सुबह लगभग 5 बजे  राजश्री गुटखा से भरे टाटा 407 वाहन लूट का पर्दाफाश किया है। मामले में प्रार्थी ने थाना पहुंचकर करीब 11 बजे के बाद रिपोर्ट कराया। पुलिस के अनुसार मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठअधिकारियों को दी गयी।
 
                  मामले में खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम का गठन किया गया। आरोपियों को सामान समेत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान शहर उमेश कश्यप के दिशा निर्देश पर तोरवा थानास्टाफ, साईबर सेल की टीम को दौड़ाया गया। साथ ही सरहदी थाना क्षेत्र सिरगिट्टीके स्टाफ के साथ घटना स्थल रवाना किया गया। प्रार्थी वाहन चालक के अनुसार घटना स्थलका मुआयाना भी किया गया। मौके पर वाहन टाटा 407 खडी अवस्था में पाया गया। कुछ मात्रा में राजश्री गुटखा भी पाया गया।
 
 
            रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज को खंगालना शुरू किया। घटना स्थल से लगे हाईवे पर स्थित होटल ढाबा में भी पूछताछ को अंजाम दिया गया। 
 
           इसी बीच मुखबीर से जानकारी मिली कि कुछ युवक भारी मात्रा में राजश्री गुटखा बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। तत्काल पुलिस टीम ने सच्चाई को समझा।  और पाया कि  मोहम्मद वसीम, बिलाल अंसारी, सोनू मन्सूरी, राघव सोनी, राकेश नायडू घटना में शामिल हैं। जानकारी मिली कि संदेहियों लूट की राजश्री गुटखा को लिगियाडीह निवासी पवन मौर्य को बेचने के लिये दिया है। 
 
              जाच पड़ताल के दौरान संदेहियों के मोबाईल नंबर को भी खंगाला गया। इसके बाद चारों को पकड़कर पूछताछ किया गया। सभी ने गुटखा लूटपाट में अपराध कबूल किया। घटना में लूटपाट किए गए राजश्री गुटखा समेत वाहन टाटा 407, उपयोग में किए गए कार केयूवी-100, 6 नग मोबाइल ौर  स्वराज माजदा को बरामद किया गया।
 
                     आरोपियों के पास से राजश्री गुटखा का 140 पैकेट बड़ा और 35 बोरी तम्बाखू बरामद किया गया। जब्त सामान की कीमत करीब 25 लाख से अधिक है।
 
विशाखापत्तनम भागने की तैयारी
 
          खुलासा के दौरान पुलिस कप्तान पारूल ने बताया कि पकड़े जाने से पहले सभी आरोपी विशाखापत्तनम भागने की फिराक में थे। पकड़े गए सभी 6 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 365, 395, 412 का अपराध दर्ज किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
 
1) मोहम्मद वसीम निवासी चुचुहियापारा मस्जिद के पास थाना सिरगिट्टी
2). मोहम्मद बिलाल अंसारी निवासी बाम्बे आवास लिंगियाडीह
3) शेख साहिल उर्फ सोनू मन्सूरी निवासी लिगियाडीह अटल आवास
4) पवन मौर्य निवासी लिगिंयाडीह अटल आवास थाना सरकण्डा
5) राकेश नायडु निवासी टिकरापारा ममता टेंट हाउस के पास थाना कोतवाली
6) राघव सोनी निवासी अटल आवास सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर .
 
 बरामद सामान
i) सफेद रंग की महिन्द्रा केयूवी-100 कार, 2) 6 नग मोबाईल, 3)सफेद रंग की स्वराज माजदा
4) स्लेटी रंग की टाटा 407, 5) राजश्री गुटखा 140 पैकेट बडा और 35 बोरी तम्बाखू बरामद। कुल बरामद सामान की कीमत करीब 25 लाख से अधिक।
 
 
विशेष और अहम योगदान—पारूल माथुर
 
             पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने बताया कि संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार, निरीक्षक प्रदीप आर्या,  मस्तुरी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश कांत, उप निरीक्षक रमेश पटेल, हृदय शंकर पटेल, मनोज नायक, सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सहायक उप निरीक्षक भरत लाल राठौर, प्रधान आरक्षक शोभित कुमार केंवट और आरक्षक गोविंद शर्मा, संजीव जांगडे, अनुप किण्डो, साहेब अली, अशोक चंद्राकर, रौनक पाण्डेय, अश्वनी पटेल, मनोज बरेठ, दीपक यादव, सतीश भारद्वाज समेत साईबर सेल टीम की विशेष भूमिका रही ।
close